Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

पद्मश्री मिलने से पहले ही पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग का निधन, इस गंभीर बीमारी ने ली जान

Pandit Laxman Bhatt Tailang Passes Away: संगीत के सम्राज कहे जाने वाले पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग ने बीते दिन 10 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडित लक्ष्मण निमोनिया और कई अन्य बीमारियों से जुझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने बीते दिन सुबह 9 बजे अपनी अंतिम सांस ली। संगीत […]

Pandit Laxman Bhatt Tailang passes away before receiving Padma 2024 award
Pandit Laxman Bhatt Tailang passes away before receiving Padma 2024 award

Pandit Laxman Bhatt Tailang Passes Away: संगीत के सम्राज कहे जाने वाले पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग ने बीते दिन 10 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडित लक्ष्मण निमोनिया और कई अन्य बीमारियों से जुझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने बीते दिन सुबह 9 बजे अपनी अंतिम सांस ली।

संगीत के सम्राट थे पंडित लक्ष्मण तैलंग?

पंडित लक्ष्मण तैलंग संगीत की दुनिया में बड़ा नाम थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत को ही समर्पित कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बच्चों को भी संगीत की शिक्षा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडित लक्ष्मण साल 1950 से 1992 तक वनस्थली विद्यापीठ और साल 1991 से 1994 तक राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर में संगीत व्याख्याता के तौर पर रहे। उनके निधन की वजह से संगीत जगत को तगड़ा झटका लगा है।

IANS- Twitter

यह भी पढ़ें- दुखद: ‘वंडर मैन’ के सेट पर मौत, हादसे में गई ‘मार्वल’ के क्रू मेंबर की जान

मिलने वाला था पद्मश्री अवॉर्ड

संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले लक्ष्मण भट्ट को पद्मश्री अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। 26 जनवरी की शाम को उनके नाम का एलान किया गया। मगर सम्मान मिलने से पहले ही लक्ष्मण ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि राजस्थान के जयपुर के एक अस्पताल में लक्ष्मण भट्ट का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की लाख कोशिश के बाद भी वो बच न सके।

First published on: Feb 11, 2024 02:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.