---विज्ञापन---

कभी किया वेटर का काम, आज अपनी बोल्डनेस से लाखों दिलों पर करती हैं राज, जानें Nora Fatehi की नेटवर्थ

Nora Fatehi Birthday: दिलबर गर्ल के नाम से फेमस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का आज बर्थडे है। अपने डांस मूव्स और बोल्डनेस से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस का जन्म कनाडा में हुआ था। एक्ट्रेस किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती हैं, ऐसे में उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना […]

Nora Fatehi Birthday
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Nora Fatehi Birthday: दिलबर गर्ल के नाम से फेमस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का आज बर्थडे है। अपने डांस मूव्स और बोल्डनेस से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस का जन्म कनाडा में हुआ था। एक्ट्रेस किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती हैं, ऐसे में उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। अपने डांस के साथ फिटनेस को लेकर भी वो चर्चा में रहती हैं। उनकी खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। आज एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो कम ही लोगों को पता है।

यह भी पढ़ें: नोरा संग लड़ाया इश्क, शादी से पहले ही बीवी को कर दिया प्रेग्नेंट

5000 रुपये लेकर कनाडा से भारत आईं थी नोरा  (Nora Fatehi Birthday)

नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी नोरा का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था।

एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाली नोरा को बचपन से ही डांस का शौक था। जब नोरा कनाडा से भारत आईं थी तो उनके पास सिर्फ 5000 रुपये ही थे। ऐसे में अपना गुजारा चलाने के लिए उन्होंने कॉफी शॉप में वेटर का भी काम किया।

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

नोरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘रोरः  टाइगर ऑफ द सुंदरवन’ से की। इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गईं।

एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा तमिल फिल्मों में भी काम किया। उनके डांस मूव्स की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

अंगद बेदी संग रहा अफेयर  (Nora Fatehi Birthday)

नोरा फतेही और अंगद बेदी के अफेयर के चर्चे खबरों के बाजार में इस कदर फैले थे कि हर किसी की जुबान पर उन्हीं का नाम था। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया। खबरों के अनुसार नोरा अंगद को लेकर काफी सीरियस थी और उससे शादी करना चाहती थी।

लेकिन अंगद ने नोरा को धोखा दिया और नेहा धूपिया संग रिलेशन में रहने लगे। नेहा और अंगद के बीच की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थी नेहा प्रेग्नेंट हो गई। इस बात की खबर जब नोरा को लगी तो उनका दिल टूट गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इस धोखे से वो इतना टूट गई कि लंबे समय तक उन्हें डिप्रेशन का सामना करना पड़ा इससे निजात पाने के लिए नोरा ने इलाज करवाया।

इस गाने ने दिलाई पहचान

नोरा ने जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर डांस किया। इस गाने के बाद वो रातोंरात फेमस हो गईं और फिर सलमान की ‘भारत’ में नजर आईं इसके बाद ‘बाटला हाउस’ में ‘साकी साकी’ और फिल्म ‘स्त्री’ में ‘कमरिया’ अपनी कमर ऐसी मटकाई की लोग उनके दीवाने हो गए।

आज हैं इतने करोड़ की मालकिन   (Nora Fatehi Birthday)

कभी जेब में 5000 रुपये लेकर भारत आई नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके पास नेम फेम और मनी की कोई कमी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोरा अब करीब 39 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। यही नहीं नोरा के पास मुंबई के वर्ली में एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ है। खबरों के अनुसार डांसर के पास कनाडा में भी एक घर है।

इन गाड़ियों में सफर करती हैं नोरा 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोरा के पास खुद की वेनिटी वैन है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास BMW 5 Series, Mercedes Benz GLA 200D, होंडा सिटी कार, वोक्सवैगन पोलो कार हैं जिसमें वो सफर करती हैं।

First published on: Feb 06, 2024 08:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.