---विज्ञापन---

75 लड़कियों को दिया धोखा, नोरा संग लड़ाया इश्क, शादी से पहले ही बीवी को कर दिया प्रेग्नेंट

Angad Bedi Birthday: कभी मैदान पर छक्के चौक्के लगाने वाले एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) का आज बर्थडे है। दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। एक्टर ने एक नहीं बल्कि कई हसीनाओं के साथ दिल लगाया, हालांकि उनके साथ […]

Angad Bedi Birthday
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Angad Bedi Birthday: कभी मैदान पर छक्के चौक्के लगाने वाले एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) का आज बर्थडे है। दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। एक्टर ने एक नहीं बल्कि कई हसीनाओं के साथ दिल लगाया, हालांकि उनके साथ प्यार परवान न चढ़ सका और नेहा धूपिया को अपना हमसफर बना लिया। आज अंगद के बर्थडे के मौके पर हम जानते हैं अभिनेता के बारे में कुछ अहम बातें।

यह भी पढ़ें: सुरों से दिल के तार छेड़ देती थीं Lata Mangeshkar

कैसे क्रिकेटर से एक्टर बने अंगद  (Angad Bedi Birthday)

अंगद बेदी ने अपने करियर की शुरुआत पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट के मैदान से की। वो एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में सामने आए और मैदान में अपने नाम का परचम लहरा दिया। हालांकि क्रिकेट के मैदान में वो ज्यादा न टिके और साल 2004 में फिल्मों का रुख कर लिया।

बता दें कि अंगद ने साल 2004 में फिल्म ‘काया तरण’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वो साल 2011 में वह फिल्म ‘फालतू’ में नजर आए और फिर क्रिकेट का रुख कर क्रिकेट टीम अंडर 19 के लिए खेले।

एक नहीं अनेक थीं गर्लफ्रेंड

अंगद बेदी ने बड़े ही दिल फेक किस्म के इंसान रहे हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वो पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। खबरों के अनुसार एक्टर ने अपनी लाइफ में 75 लड़कियों को डेट किया। इस लिस्ट में नोरा फतेही का नाम भी शामिल था, जिनके साथ अंगद इश्क लड़ा चुके थे। एक्टर की कुछ गर्लफ्रेंड तो उनसे उम्र में बड़ी रही हैं।

शादी के पहले बीवी को कर दिया प्रेग्नेंट  (Angad Bedi Birthday)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंगद नोरा फतेही के साथ रिलेशन में थे। दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला। इसी दौरान उनकी लाइफ में नेहा धूपिया की एंट्री हो गई।

ऐसे में अंगद ने नोरा को प्यार में धोखा दिया और नेहा को शादी से पहले ही प्रेग्नेंट कर दिया। इसके बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली और 6 महीने बाद ही नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया।

कैसे शुरू हुई अंगद और नेहा की लव स्टोरी

वो कहते हैं न कि जब इंसान किसी के प्यार में पड़ जाता है तो सुध बुध खो बैठता है। ऐसा ही कुछ अंगद बेदी के साथ भी हुआ।

कई लड़कियों के साथ रिलेशन में रहने वाले अंगद अगर किसी के प्यार में गिरफ्तार हुए तो वो थीं नेहा धूपिया। एक इंटरव्यू में खुद अंगद ने बताया कि उनका प्यार एकतरफा था। जब अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा तो वो अपना दिल हार बैठे।

धीरे-धीरे दोस्ती की शुरुआत हुई और 4 साल के लंबे सफर के बाद प्यार की शुरुआत हुई। एकतरफा प्यार अब दोनों ओर आग लगा चुका था, और प्यार परवान चढ़ने लगा। प्यार का रिजल्ट अंगद और नेहा का बच्चा रहा जो शादी से पहले ही नेहा की कोख में आ गया था। हालांकि दोनों ने आनन फानन में शादी कर और 6 महीने बाद उनकी लाइफ में एक बेटी की एंट्री हुई।

First published on: Feb 06, 2024 07:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.