---विज्ञापन---

Nitesh Tiwari की ‘रामायण’ से Amitabh Bachchan आउट ? इस स्टार की झोली में गिरा किरदार! पुरानी Ramayana से कनेक्शन

Nitesh Tiwari Ramayan Latest Update: खबर आई है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में दशरथ के रोल के लिए अमिताभ बच्चन की जगह अरुण गोविल को लिया है।

Nitesh Tiwari Ramayan Latest Update
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Nitesh Tiwari Ramayan Latest Update: इन दिनों दंगल निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जोरों से फिल्म की स्टारकास्ट पर काम चल रहा है और हर दिन स्टार कास्टिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले चर्चा थी कि अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) मूवी में दशरथ (Dasharatha) के रोल में नजर आएंगे। वहीं अब इसमें एक बड़ा फेरबदल हुआ है। जी हां, अब अमिताभ बच्चन को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें पुरानी रामायण के राम यानी अरुण गोविल (Arun Govil) से रिप्लेस कर दिया है। इस न्यूज ने बिग बी के फैंस का दिल तो जरूर तोड़ दिया है। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुराने राम निभाएंगे राम के पिता का रोल  (Nitesh Tiwari Ramayan Latest Update)

ईटाइम्स के अनुसार, अब नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण में दशरथ के किरदार के लिए अरुण गोविल के संपर्क किया गया है। ऐसे में अगर ये बात सही साबित होती है तो नई रामायण में पुरानी रामायण की झलक भी देखने को मिलेगी।

Ramayana Nitesh Tiwari

इमेज क्रेडिट: गूगल

इस खबर से मूवी को लेकर लोगों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि सभी ये देखना चाहेंगे कि पुरानी रामायण के राम अब नई रामायण में राम के पिता दशरथ के रोल में कैसे लगेंगे।

Arun Govil

इमेज क्रेडिट: गूगल

यह भी पढ़ें: एक महान प्रेम कहानी… कविताएं बयां करती थीं दिल का हाल

नहीं हुई है कोई आधिकारिक पुष्टि

बता दें कि पहले आई खबर में जब कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन दशरथ के रोल में नजर आएंगे तो इस बात की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं अब अरुण गोविल के दशरथ बनने की बात पर न तो नितेश तिवारी ने कोई घोषणा की है और न ही अरुण गोविल की ओर से कोई ऐलान किया गया है।

ये है नितेश तिवारी की रामायण की स्टारकास्ट  (Nitesh Tiwari Ramayan Latest Update)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नितेश तिवारी की रामायण में सनी देओल ने हनुमान का रोल निभाया है। इसके अलावा लारा दत्ता ने कैकेयी, लीड रोल यानी राम के किरदार में रणबीर कपूर दिखाई देंगे। शूर्पणखा का रोल रकुल प्रीत सिंह की झोली में आ गिरा है। हालांकि सीता के रोल के लिए अभी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: सामने आई सच्चाई! कतर से 8 नेवी अफसरों की रिहाई के पीछे किसका हाथ? 

First published on: Feb 14, 2024 10:17 AM