Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix से जल्द विदा ले रहीं ये 5 फिल्में, मनोज बाजपेयी की कल्ट क्लासिक भी लिस्ट में शामिल

Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ऐसी हैं जो जल्द ही हटने जा रही हैं। इन मूवीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर लिस्ट में कौन-कौन हैं?

---विज्ञापन---

Photo Credit- X

Netflix Leaving Soon Movies: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की कई ऐसी फिल्में हैं जो जल्द ही नेटफ्लिक्स से हटने जा रही हैं। अगर आपने अभी तक इन मूवीज को नहीं देखा है तो अपने फ्री टाइम या फिर वीकेंड पर इन फिल्मों को घर बैठे हुए एन्जॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी की भी एक कल्ट क्लासिक मूवी शामिल है। इसके साथ ही जिम कैरी की भी रोमांटिक मूवी इस लिस्ट में शामिल है। आइए आपको भी बताते हैं और किस-किस मूवी का नाम इस लिस्ट में शुमार है?

यह भी पढ़ें: Netflix पर Aap Jaisa Koi देखें तो प्यार हो जाए, माधवन-फातिमा सना शेख की लव स्टोरी में क्या खास?

---विज्ञापन---

Red Eye

राहेल मैकऐड्म्स की साल 2005 में आई ये मूवी मिस्ट्री-हॉरर है। इसे वेस क्रेवन ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसमें आपको थ्रिल, हॉरर, एक्शन और ड्रामा एक साथ देखने को मिलेगा। राहेल के साथ-साथ मूवी में सिलियन मर्फी लीड रोल में नजर आए हैं। इस मूवी को आप जल्द से जल्द देखकर निपटा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Eternal Sunshine of The spotless Mind

मिशेल गोंड्री की ये रोमांटिक मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। ये मूवी साल 2004 में रिलीज हुई थी। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें जिम कैरी, केट विंसलेट, कर्स्टन डंस्ट, एलिजा वुड और मार्क रफालो मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप अपने पार्टनर के साथ वीकेंड पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Gangs Of Wasseypur

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये कल्ट क्लासिक मूवी भी नेटफ्लिक्स से विदा लेने वाली है। इसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। वहीं इसके साथ-साथ तिग्मांशु धूलिया, हुमा कुरैशी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

American Beauty

साल 1999 में आई ये ड्रामा कॉमेडी मूवी भी जल्द हटने जा रही है। इसे सैम मेंडेस ने डायरेक्ट किया है। वहीं सैम के साथ-साथ मूवी में मेना सुवारी, केविन स्पेसी, थोरा बिर्च और वेस बेंटले मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इसे आप फ्री टाइम में अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Fifty Shades of Freed

डकोटा जॉनसन और जेमी डोर्नन की ये रोमांटिक ड्रामा मूवी भी हटने वाली है। इसे जेम्स फोले ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी को आप अपने फ्री टाइम में अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं। ये साल 2018 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: Netflix पर भारत में छाईं ये 5 फिल्में, तीसरे वाली में देखने को मिलेंगी 4 लव स्टोरीज

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2025 01:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola