Kumar Shahani Passes Away: फेमस फिल्ममेकर और डायरेक्टर कुमार साहनी (Kumar Shahani) का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘माया दर्पण’ और ‘तरंग’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर की मौत की खबर से इंडस्ट्री में सभी हैरान हो गए हैं। साहनी एक डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक एजुकेटर और राइटर भी थे। कुमार ने ‘द शॉक ऑफ डिजायर एंड अदर एसेज’ जैसी बुक भी लिखी हैं। बीते कुछ दिनों से कई बॉलीवुड सेलेब्स के अचानक निधन ने बॉलीवुड जगत को झकझोर कर रख दिया है। अभी लोग सुहानी भटनागर, ऋतुराज सिंह और अमीन सयानी के जाने का दर्द भूले भी नहीं थे कि एक और बुरी खबर ने फिर से जख्म हरे कर दिए हैं।
इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं साहनी
कुमार साहनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका जन्म 7 दिसंबर 1940 को लरकाना में हुआ था। कुमार ने पुणे से फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से ग्रेजुएशन किया।
Kumar Shahani – one of the India’s foremost avant-garde film directors passes away🙏
He was considered to be one of the pioneers of the Indian parallel cinema movement. Thanks @irfaniyat for this interview 👏👏 #KumarShahani pic.twitter.com/HDsGBp78Bm— Mera Pedia (@MeraPedia) February 24, 2024
साहनी बाद में फ्रांस गए और फिल्ममेकर रॉबर्ट ब्रेसन को उनकी फिल्म ‘यूने फेम डूस’ में सहायता की। बता दें कि वो ऋत्विक घटक और रॉबर्ट ब्रेसन को अपना गुरु मानते थे।

इमेज क्रेडिट: गूगल
इस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवार्ड
कुमार साहनी की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर और डायरेक्टर में होती थी। उन्होंने निर्मल वर्मा की कहानी पर आधारित ‘माया दर्पण’ बनाई। ये फिल्म इतनी हिट रही कि इसे बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी रखा गया और नेशनल अवार्ड भी मिला। आपको बता दें कि उनके जाने से इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए।

इमेज क्रेडिट: गूगल
इन फिल्मों के भी रहे डायरेक्टर
आज बेशक कुमार साहनी हमारे बीच में न रहे हों लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। कुमार ने ‘तरंग’, ‘ख्याल गाथा’, ‘कस्बा’ और ‘चार अध्याय’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।
म्यूजिक और डांस पर आधारित फिल्में भी बनाई
कुमार साहनी वो स्टार थे जिनमें मल्टी खुबियां थी। उन्होंने संगीत और डांस पर आधारित फिल्में भी बनाई हैं। कुमार ने 1989 में ‘ख्याल गाथा’ और 1991 में ‘भावनाथराना’ को बनाया। वहीं कुमार ने 1997 में रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास ‘चार अध्याय’ पर फिल्म बनाई। इस मूवी में ओडिसी नृत्यांगना नंदिनी घोषाल मुख्य भूमिका में नजर आई थी।
यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के निधन के बाद परिवार में दिखे बड़े बदलाव