---विज्ञापन---

श्रीदेवी के निधन के बाद परिवार में दिखे बड़े बदलाव, बहन ने क्यों साध ली थी चुप्पी

Sridevi Death Anniversary: अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली चांदनी श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं हैं।

Shreedevi Death Anniversary
Shreedevi Death Anniversary

Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम जिसे सुनते ही हर किसी के मन में कई शानदार किरदार घूमने लगते हैं। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली चांदनी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं मगर अपनी फिल्मों के जरिए वो लाखों फैंस के दिलों में जिंदा हैं।

सदमा दे गई बॉलीवुड की चांदनी

24 फरवरी साल 2018 एक ऐसा दिन, जो बॉलीवुड की चांदनी के लाखों फैंस के दिल में अंधेरा कर गया। हिंदी सिनेमा ने अपना सितारा खो दिया। आज श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर आइए जानते हैं, कपूर खानदान में उनकी मौत के बाद क्या बदलाव हुए हैं।

मौत के बाद बेटी की पहली फिल्म हुई रिलीज

बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी ने फिल्म मेकर बोनी कपूर से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस का दिल शादीशुदा बोनी पर आ गया था। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जाहन्वी कपूर और खुशी कपूर। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी बेटी जाहन्वी की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ रिलीज हुई। मगर अफसोस बेटी को स्टार बनते श्रीदेवी देख न पाईं। वहीं, अब उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी जोया अख्तर की द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है।

अर्जुन कपूर आए परिवार के करीब

बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी के बेटे एक्टर अर्जुन कपूर श्रीदेवी की वजह से परिवार से दूरी बनाकर रखते थे। मगर एक्ट्रेस की मौत के बाद उनका झुकाव फैमिली की ओर देखने को मिला, मुश्किल घड़ी में जिस तरह उन्होंने अपनी दोनों बहनों जाहन्वी और खुशी को संभाला ये देख हर कोई हैरान था, आज एक्टर को अक्सर अपनी बहनों के साथ स्पॉट किया जाता है।

सोनम कपूर ने रचाई शादी

श्रीदेवी की मौत के दो महीने बाद ही अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। ये वो पल था, जब पूरा कपूर परिवार एक साथ और चांदनी गायब थी, फैंस और फैमली को इस दौरान श्रीदेवी की कमी काफी खली थी।

यह भी पढ़ें: आखरी वक्त में अकेली पड़ गई थी ‘रामायण’ की ‘मंथरा’, बेहद दर्दनाक हुई थी मौत

‘चांदनी’ की मौत पर बहन ने क्यों साध ली थी चुप्पी?

श्रीदेवी की अचानक मौत ने हर किसी को चौंका दिया था। ये यकीन करना मुश्किल था कि अब वो हमारे बीच नहीं रहीं एक वो, जहां है हर कोई उनके निधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा था, वहीं उनकी बहन श्रीलता ने चुप्पी साध ली थी। इसे लेकर तरह तरह के कयास भी लगाए गए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दोनों को बीच प्रॉपर्टी को लेकर मनमुटाव चल रहा था, लेकिन इसकी असली वजह क्या है इस राज से श्रीलता के पति ने पर्दा उठाया था, उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं चल रहा था, ये दुख की घड़ी उनके परिवार के लिए आसान नहीं है हम श्रीदेवी की मौत से सदमे में हैं।

First published on: Feb 24, 2024 09:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.