Munawar Faruqui Hospitalized: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर खबर आ रही है कि वो बीमार हो गए हैं और अस्पताल में एडमिट हैं। इस न्यूज के सामने आते ही उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं। फारूकी को 24 मई को अस्पताल में एडमिट करवाया गया जिसकी जानकारी उनके करीबी दोस्त ने दी जिन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉमेडियन की फोटो शेयर की थी। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा था कि उनकी हालत कुछ ठीक नहीं है, उनके हाथ में आईवी ड्रिप लगी हुई है। लेकिन ये नहीं पता चल पा रहा था कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। ऐसे में अब सेलिब्रिटी फैन पेज पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि उन्हें इंटेस्टाइन इंफेक्शन हुआ है।
क्या हुआ है मुनव्वर फारूकी को
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉमेडियन को आंतों का इंफेक्शन हुआ है। अब एक्टर अस्पताल में एडमिट हैं और उनकी हालत कुछ ठीक नहीं लग रही है। फोटो में आप देख सकते हैं कि वो बहुत बीमार लग रहे हैं। उनके हाथ में आईवी ड्रिप चढ़ी हुई है।
पहले भी अस्पताल में हो चुके हैं भर्ती
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब मुनव्वर फारूकी अस्पताल में भर्ती हुए हों। इससे पहले भी वो एडमिट हो चुके हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वो एक महीने में ही 2 बार भर्ती हो चुके हैं। ऐसे में लोग ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या सच में फारूकी की तबीयत बहुत खराब है जो वो एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
यूजर ने किए कमेंट
अब जैसे ही मुनव्वर फारूकी के बीमार होने की खबर सामने आई है, उनके चाहने वालों को उनकी चिंता सता रही है, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भगवान राम आपको जल्द ठीक कर दे। दूसरे ने लिखा- इसे पहले से ही आशीर्वाद है इसे कुछ नहीं होगा।
तीसरे ने लिखा- अल्लाह मुनव्वर भाई को तंदुरुस्ती अदा करे। वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा- हिंदू धर्म को गाली दोगे तो ऐसा ही होगा। दूसरे ने लिखा- ये बंदा कभी नहीं सुधर सकता। तीसरे ने लिखा फोटोशोप बढ़िया है सिम्पेथी के लिए। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं।
यह भी पढ़ें: मुनव्वर फारुकी की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में करना पड़ा दाखिल