---विज्ञापन---

करोड़ों कमाने वाली 5 एक्ट्रेसेस हैं रियल लाइफ में सुपरमॉम

Mother's Day 2024: मदर्स डे पर आज हम आपको बॉलीवुड की 5 सुपरमॉम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काम के साथ बच्चों का भी संभालती हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक इंडस्ट्री की 5 एक्ट्रेस करोड़ों के बिजनेस के साथ बच्चों का भी ख्याल रखती हैं।

alia raha priyaka malti
Mother's Day 2024

Mother’s Day 2024: वैसे तो हर दिन ही मदर्स डे (Mother’s Day 2024) होता है, लेकिन आज यानी 12 मई को दुनियाभर में लोग मदर्स डे के तौर पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में आज हम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बात करने वाले हैं, जो कैमरे के साथ ग्लैमरस डीवा हैं। मगर रियल लाइफ में वो किसी सुपरमॉम से कम नहीं है, ये हसीनाएं अपने काम के साथ बच्चों की भी अच्छी परवरिश कर रही हैं। हम जिन एक्ट्रेसेस के बारे में आज बात करने वाले हैं, वो मदरहुड के साथ करोड़ों में कमाई भी कर रही हैं।

करीना कपूर खान

शादी और बच्चों के बावजूद फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले है। जो फिल्मों के साथ-साथ घर पर अपने दोनों बेटों के साथ भी समय बिताती हैं। इतना ही नहीं करीना अपने बच्चों को कई बार अपने साथ सेट पर भी ले जाती हैं। करीना फिल्मों के साथ-साथ कई एड के जरिए करोड़ों में कमाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Mother’s Day 2024)

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी काम के साथ मदरहुड की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही हैं। बेटी मालती को देसी गर्ल के साथ अक्सर ही स्पॉट किया जाता है और हाल ही में वो मालती को अपने साथ फिल्म के सेट पर भी लेकर गई थीं। प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से बैलेंस करती हैं और साथ ही एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भी अब मां बन चुकी हैं और वो अपने काम के साथ अपनी बेटी राहा को भी अपना पूरा समय देती हैं। फिल्मों और एड के अलावा वो एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं और इनके बावजूद वो राहा को हमेशा अपने पास ही रखती हैं।

अनुष्का शर्मा 

भले ही अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अपनी वामिका और बेटे अकाय के लिए सुपरमॉम हैं। वो अपने बच्चों को मीडिया से छुपाकर रखती हैं और साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी अच्छे से बैलेंस करती है। उनका एक अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसे वो अकेले रन करती हैं।

नयनतारा (Mother’s Day 2024)

जवान एक्ट्रेस नयनतारा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है, जो अपने जुड़वा बच्चों का ख्याल भी करती हैं। नयनतारा फिल्मों के अलावा अपने तीन ब्रांड भी चलाती हैं और उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस राउडी पिक्चर्स भी है। जवान से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छपरफाड़ कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: प्रतिभा रांटा कौन? जो ‘हीरामंडी’ में तवायफ बन सब पर पड़ी भारी, छीना ‘भाभी 2’ से नेशनल क्रश का टैग?

 

First published on: May 12, 2024 11:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.