Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Suchata Chuangsri कौन? जिसने 21 साल की उम्र में जीता Miss World 2025 का ताज

मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब थाईलैंड की 21 साल की ओपल सुचता चुऊंग्स्री ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 110 देशों के कंटेस्टेंट्स को हराकर इस ताज को अपने नाम किया है। इस मौके पर आइए जानते हैं कि कौन हैं ओपल सुचता चुऊंग्स्री?

---विज्ञापन---

72वां मिस वर्ल्ड खिताब अपने नए चेहरे को मिल गया है। इस बार थाईलैंड की 21 साल की ओपल सुचता चुऊंग्स्री के सर पर इस ताज को सजाया गया है। भारत के हैदराबाद में हुए इस भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उन्होंने दुनिया के 110 देशों की कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ओपल की जीत सिर्फ सुंदरता की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता और मंच पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन से उन्होंने हासिल की है। इस मौके पर आइए जानते हैं कि कौन हैं ओपल सुचता? और कैसे उन्होंने इस मंच तक का सफर तय किया?

कौन हैं ओपल सुचता चुऊंग्स्री?

ओपल सुचता की उम्र सिर्फ 21 साल है। ओपल सुचता ने साल 2024 में मिस यूनिवर्स थाईलैंड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड 2025 में अपने देश थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया और अद्भुत आत्मविश्वास, सुंदरता और सामाजिक सेवा की भावना के साथ विजेता बनकर उभरीं हैं। हर तरफ इनकी चर्चाएं चल रही हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss World 2025 (@opal_suchata_chuangsri)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

110 कंटेस्टेंट को पछाड़कर बनीं मिस वर्ल्ड

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का आयोजन भारत के हैदराबाद शहर में हुआ, जहां 31 मई की रात 72वीं मिस वर्ल्ड के नाम का ऐलान किया गया। इस बार का खिताब थाईलैंड की सुंदरी ओपल सुचता चुऊंग्स्री ने अपने नाम किया है। ओपल सुचता ने दुनिया के लगभग 110 देशों से आई प्रतियोगियों को हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब की जीत को अपने नाम किया। इस खास मौके पर साल 2024 की मिस वर्ल्ड रहीं चेक रिपब्लिक की क्रिस्टिना पिस्कोवा ने ओपल सुचता को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Opal Suchata (@suchaaata)

---विज्ञापन---

किनती मिली प्राइज मनी?

ताज के साथ-साथ ओपल को 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी दी गई। यह राशि मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और उसके ग्लोबल पार्टनर्स द्वारा दी  जाती है। बता दें कि इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी भारत ने की। 7 मई से शुरू हुए इस इवेंट का आयोजन लगभग 24 दिनों तक चला। हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जिबिशन सेंटर में हुए इस समारोह ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और आयोजन क्षमता का भी भव्य प्रदर्शन किया।

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss World (@missworld)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कैसे हुई पॉप स्टार रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी की मौत? फैंस ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

---विज्ञापन---

भारत की नंदिनी गुप्ता रहीं टॉप 20 में

इस साल भारत की ओर से राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नंदिनी, जो 2023 की मिस इंडिया रह चुकी हैं उन्होंने दुनियाभर की टॉप 20 कंटेस्टेंट्स में जगह बनाने में सफल रहीं। एशिया महाद्वीप की टॉप 5 में भी उनका नाम आया, लेकिन फाइनल टॉप 2 में वो जगह नहीं बना सकीं।

यह भी पढ़ें: ‘भूल चूक माफ’ बनी 2025 की सातवीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म, वामिका-राजकुमार की केमिस्ट्री ने जीता दिल

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 01, 2025 10:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola