Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैसे हुई पॉप स्टार रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी की मौत? फैंस ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

पॉप स्टार रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन हो हो गया है। इस दुखभरी घड़ी में सिंगर के फैंस सोशल मीडिया पर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

फेमस पॉप स्टार रिहाना के ऊपर इस ये वक्त काफी दुखभरा है। दरअसल उनके पिता रोनाल्ड फेंटी का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अंतिम सांस ली। रिहाना और उनके पिता का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा है। कई बार विवादों के कारण, तो कभी सुलह के पलों के चलते। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, दुनिया भर से फैंस ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं हैं। लेकिन आइए जानते है रिहाना के पापा का निधन कैसे हुआ है।

कैसे हुआ रोनाल्ड फेंटी का निधन?

रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में एक शॉर्ट इलनेस, किसी बीमारी से जूझ रहे थे और इसी के चलते उनका निधन लॉस एंजिल्स में हो गया। हालांकि अभी तक उनकी मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें लंबे समय से शराब और ड्रग्स के सेवन की समस्या रही थी। शराब और ड्रग्स के साथ उनकी लड़ाई और रिहाना की मां मोनिका ब्रेथवेट से उनका तलाक हो गया था उस समय रिहाना केवल 14 सालों की थीं। वहीं रिहाना ने कई बार अपने इंटरव्यू में पिता के साथ अपने कठिन रिश्तों के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा गया है।

---विज्ञापन---

रिहाना और पिता के रिश्तों में थी कड़वाहट 

2011 में वोग मैगजीन को दिए गए एक इंटरव्यू में रिहाना ने अपने पिता के साथ रिश्तों को “वास्तव में अजीब” करार दिया था। उन्होंने कहा था कि कभी-कभी उनके व्यवहार को समझना बेहद मुश्किल होता था। बावजूद इसके, समय के साथ दोनों के रिश्तों में सुधार भी आया। 2012 में ओपरा विन्फ्रे के साथ बातचीत में रिहाना ने बताया था कि  उन्होंने अपने अतीत से समझौता कर लिया है और अपने पिता से बहुत कुछ सीखा है। हालांकि, 2019 में रिहाना ने अपने पिता के खिलाफ कंपनी ‘फेंटी एंटरटेनमेंट’ के नाम के दुरुपयोग को लेकर मुकदमा दायर किया था, जिसे बाद में 2021 में अदालत से बाहर सुलझा लिया गया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया दुख

जैसे ही रोनाल्ड फेंटी के निधन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर रिहाना के फैंस ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, “रिहाना और उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं भेज रहा हूँ।” वहीं, एक और फैन ने कहा, “इस कठिन समय में रिहाना को ढेर सारा प्यार और सहारा मिलना चाहिए।” फैन पेजों ने रिहाना और उनके पिता की तस्वीरें साझा कर उनकी यादों को ताजा किया।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: ‘भूल चूक माफ’ बनी 2025 की सातवीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म, वामिका-राजकुमार की केमिस्ट्री ने जीता दिल

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 01, 2025 08:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola