---विज्ञापन---

राखी को जबरदस्ती किया KISS, जेल की खाई हवा, पहचाना कौन हैं ये कॉन्ट्रोवर्सी किंग

Mika Singh Birthday: मीका सिंह उन सिंगर में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे हैं। आज उनका बर्थडे है तो इस दिन पर हम उनके विवादों के बारे में जान लेते हैं...

Mika Singh

Mika Singh Birthday:  मौजा ही मौजा गाना जिसने ऐसा धमाल मचाया कि लोगों की जुबान पर चढ़ गया। लेकिन जिंदगी में मौज की कमी रही। एक ऐसा सिंगर जिसे कॉन्ट्रोवर्सी किंग कहा जाए तो कुछ गलत न होगा। आप सोच रहे होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं तो चलिए एक हिंट और दे देते हैं। उन्होंने ड्रामा क्वीन राखी सावंत को जबरदस्ती किस किया, और खबरों में छा गए। अब तो समझ ही गए होंगे हम बात कर रहे हैं मीका सिंह (Mika Singh) की जो अपनी सिंगिंग से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। सिंगर का विवादों से गहरा नाता रहा है। आज मीका का बर्थडे (Mika Singh Birthday) है तो हम उनके विवादों पर ही एक नजर डाल लेते हैं जिनसे वो लाइमलाइट में बने रहे।

बंगाल में हुए पैदा बॉलीवुड में जमाई धाक

मीका सिंह (Mika Singh) एक ऐसा नाम है जो किसी पहचान का मोहताज तो है नहीं। उनका जन्म 10 जून जन्मदिन है. साल 1977 पश्चिम बंगाल में हुआ था। सिंगर ने बॉलीवुड में अपनी ऐसी धाक जमाई की उनके गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए। हालांकि कई लोगों को ये लगता है कि वो पंजाब से बिलॉन्ग करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है।  मीका कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो अपनी शानदार सिंगिग से भी लोगों को एंटरटेन करते हैं।

मीका सिंह के विवाद

राखी सावंत को किस

मीका सिंह और राखी सावंत के अफेयर के चर्चे भी गॉसिप के गलियारों में छाए रहे। वहीं मीका और राखी तब विवादों में आ गए जब मीका ने अपनी बर्थडे पार्टी में ड्रामा क्वीन को जबरन किस कर दिया था। ये किस ऐसा वायरल हुआ कि जंगल में आग की तरह फैल गया और उनके खिलाफ केस भी फाइल हुआ था।

डॉक्टर को मारा थप्पड़

मीका सिंह और विवाद एक सिक्के के दो पहलू हैं। उनका नाम थप्पड़ कांड में भी आ चुका है। जी हां, मीका ने एक इवेंट में एक साउथ के डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ जिस पर सफाई देते हुए सिंगर ने बोला की वो डॉक्टर उनके साथ बदतमीजी कर रहा था।

हिट एंड रन केस विवाद

मीका का नाम हिट एंड रन केस में भी आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2014 में मीका ने एक ऑटो रिक्शा चालक को टक्कर मार दी थी। इस घटना में पैसेंजर भी घायल हुए। इस केस में मीका के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ।

बिपाशा बसु किस विवाद

सिंगर की लाइफ में विवादों की कोई कमी तो है नहीं। एक बार वो विवादों में तब आ गए जब उनके गालों पर लिपस्टिक के निशान वायरल हो गए। जब उनसे पूछा गया कि ये किसके किस के निशान हैं तो उन्होंने बताया की बिपाशा बसु ने उन्हें किस किया है। हालांकि बाद में उन्होंने इसे मजाक बोल पल्ला झाड़ना चाहा।

यह भी पढ़ें: OTT पर शर्म की हदें पार कर चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेस, तीसरे नंबर वाली तो हो गई थी पूरी न्यूड

First published on: Jun 10, 2024 06:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.