Meg Bennett Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई। जहां एक तरह 29 साल की फेमस टिक-टॉक स्टार ईवा इवांस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर है कि मशहूर एक्ट्रेस और राइटर मेग बेनेट (Meg Bennett) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के परिवार ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर से सिनेमा जगत में मातम पसर गया है और फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के अचानक दुनिया से चले जाने की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस सॉप ओपेरा में अपनी एक्टिंग की धूम मचाने वाली मेग बेनेट (Meg Bennett Passed Away) के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
कैंसर से हारी जंग (Meg Bennett Passed Away)
एक्ट्रेस और राइटर मेग बेनेट (Meg Bennett) ने 11 अप्रैल को आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस 75 साल की उम्र में कैंसर से जंग हार गई हैं। एक्ट्रेस और राइटर की मौत से उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है और वो सोशल मीडिया पर मेग बेनेट के पुराने वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Meg Bennett as Liza Kaslo on Search For Tomorrow – June 1977#RIPMegBennett pic.twitter.com/zqTKtzI4u4
— Town and Country Web Soap (@bredrew2) April 21, 2024
यादगार किरदारों से बनाई खास पहचान
मेग बेनेट (Meg Bennett) के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘द यंग एंड द रेस्टलेस’ में जूलिया न्यूमैन का किरदार निभाया था। इसके अलावा साल 1990 के दशक में ‘सांता बारबरा’ में मेगन रिचर्डसन का किरदार निभाया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने सोप ओपेरा में अपने एक्टिंग करियर का लंबा समय बिताया है, ‘टुमॉरो के लिए सर्च फॉर टुमॉरो’ नाम का शो जो साल 1974 में शुरू हुआ था। उसमें एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। साल 2005 में आई ‘हॉस्पिटल जनरल’ में भी उन्होंने बतौर राइटर काम किया है।
Rest In Peace Meg Bennett. The beloved daytime star made her mark as Julia Newman on “The Young and the Restless,” but soon became an incomparable soap opera writer as the great Bill Bell once called her a “script doctor,” and therefore giving her a 2nd job on his co-created soap pic.twitter.com/Om1OxfXdix
— The Chat (@TheChat_Podcast) April 21, 2024
गम में डूबा परिवार
मेग बेनेट (Meg Bennett) के परिवार ने रविवार को उनकी मौत की जानकारी दी है। एक्ट्रेस और राइटर की मौत से उनके परिवार सदमे में है। बात करें उनके परिवार की तो, एक्ट्रेस की फैमिली में उनके पति ‘सनसेट बीच’ के सह-निर्माता और राइटर रॉबर्ट गुज़ा हैं। इसके अलावा उनकी दो स्टेप बेटियां और चार पोते और पोतियां भी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के भाई और बहन हैं।
Sending our condolences to Meg Bennett’s family and loved ones. Y&R was lucky enough to have Meg share her talent both on camera as “Julia Newman” and off camera as member of the Writing staff under Bill Bell. pic.twitter.com/pUdmQbBB7Y
— Young & The Restless (@YRInsider) April 22, 2024
यह भी पढ़ें: फेमस एक्टर के साथ सेट पर हुआ हादसा, चेहरे पर आई चोटें