TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के लिए मनहूस साल 2025! मनोज कुमार से शेफाली जरीवाला तक, 6 महीने में गईं 8 जानें

बॉलीवुड के लिए साल 2025 काफी गमगीन रहा है। इस साल ने शेफाली जरीवाला से लेकर मनोज कुमार तक को खोया है। वहीं सिर्फ 6 महीने में 8 सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा। चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jun 30, 2025 14:16
Share :

साल 2025 बॉलीवुड के लिए काफी मनहूस साबित हुआ है। अभी इस साल के सिर्फ 6 ही महीने पूरे हुए हैं लेकिन इन 6 महीनों में बॉलीवुड ने 8 सितारों को खो दिया है। हाल ही में शेफाली जरीवाला के निधन से इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। अचानक से हुए निधन से किसी को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि शेफाली इस तरह दुनिया छोड़कर चली जाएंगी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इन सितारों का हुआ निधन

वहीं शेफाली से पहले भी इस साल ने 7 सितारों को खोया है। इनमें टीवी एक्टर विभू राघव, बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव, अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार, डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी, फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर शामिल हैं। इन सितारों के जाने की खबर से बॉलीवुड को बड़ा सदमा लगा।

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death के बाद क्या बोले पति Parag Tyagi? बयान हो रहा वायरल

First published on: Jun 30, 2025 02:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.