Malaika Arora Arjun Kapoor: बॉलीवुड गलियारों में इस समय हर तरह बस अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश की चर्चा हो रही है। आज एक्टर का बर्थडे है और कल देर रात उन्होंने अपने क्लोज फ्रेंड्स और बहन जाह्नवी कपूर के साथ पार्टी की। मगर इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं। ऐसे में इन दोनों के ब्रेकअप रूमर्स को एक बार फिर हवा मिल गई है, लेकिन मलाइका ना सिर्फ बॉयफ्रेंड के बर्थडे बैश का हिस्सा नहीं बनीं, बल्कि उन्होंने अपने प्यार अर्जुन के लिए उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी शेयर नहीं की है। ऐसे में अब फैंस के दिमाग में यही सवाल घूम रहा है कि क्या सच में अर्जुन और मलाइका के रिश्ते में दरार आ गई है, जिसकी वजह से अब कपल साथ में कम देखा जाता है।
मलाइका ने नहीं लगाई बर्थडे पोस्ट
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora Arjun Kapoor) लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों के ही फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। मगर कुछ समय से ऐसी खबरें फैल रही हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों का ब्रेकअप भी हो गया है। मगर दोनों हमेशा इन खबरों को अफवाह करार देते हैं, मगर अब अर्जुन कपूर के बर्थडे पर दोनों के रिश्ते की पोल खुल गई है। दरअसल, ना तो मलाइका अरोड़ा कल रात अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं और ना ही अभी तक उन्होंने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के लिए कोई बर्थडे पोस्ट ना कोई स्टोरी शेयर की है।
यह भी पढ़े: सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर पहली बार बोले भाई कुश, बोले- वो वक्त बेहद नाजुक…
दोस्त को दी स्पेशल विश
जहां आज मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Malaika Arora Arjun Kapoor) के लिए कोई बर्थडे पोस्ट शेयर नहीं की है, जबकि कल 25 जून को उन्होंने अपनी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बर्थडे पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की थी। मलाइका ने अपनी गर्ल गैंग करिश्मा, करीना, अमृता के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की थी, जिसमें वो सारे साथ में पार्टी करते देखाई दे रहे थे। ऐसे में अब अर्जुन के लिए कोई फोटो और स्टोरी ना लगाने से भी हिंट मिल रहा है कि इन दोनों के बीच अब रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं और यही वजह है कि अब दोनों ने एक-दूसरे से दूरियां बनानी शुरू कर दी है।
क्रिप्टिक पोस्ट की शेयर
मलाइका अरोड़ा ने 26 जून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो किस तरह के लोगों को पसंद करती हैं। एक्ट्रेस पोस्ट में लिखा है, ‘मैं ऐसे लोगों को पसंद करती हूं, जिन पर मैं आंखे बंद करके और अपनी पीट के पीछे भी भरोसा कर संकू।’
यह भी पढ़ें:कत्ल के केस में फंसी एक्ट्रेस ‘पवित्रा’ का नाम अब मशहूर फिल्म निर्माता की मौत से जुड़ा, क्या 2 करोड़ लिए?