---विज्ञापन---

बेटी का प्यार नहीं हुआ बर्दाश्त, मशहूर एक्ट्रेस ने बेटी के प्रेमी पर लगाए यौन शोषण और किडनैपिंग के आरोप, पहचाना कौन?

Pardesi Pardesi Song Actress: चलिए जानते हैं, कौन है ये स्टार किड जिसकी मां को उसका प्यार बर्दाश्त नहीं हुआ। नतीजन ना सिर्फ एक्ट्रेस का करियर बर्बाद हुआ बल्कि निजी जिंदगी में भी उथल-पुथल हो गई। आखिरकार, एक्ट्रेस मां के साथ मुंबई छोड़ने पर मजबूर हुई और आज भी सिंगल है।

Pardesi Pardesi Song Actress
Pardesi Pardesi Song Actress

Pardesi Pardesi Song Actress: बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड पर सवालिया निशान उठते रहते हैं। कभी नेपोटिज्म को लेकर कभी फेवरिज्म को लेकर, लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी भी स्टार किड हुई है, जिसका करियर खुद उसकी अपनी मां ने ही बर्बाद कर दिया। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस से मिलवाने जा रहे हैं जिसे मजबूरी में ना सिर्फ अपना एक्टिंग करियर छोड़ना पड़ा बल्कि उसे मां के संग मुंबई को भी अलविदा कहना पड़ा। चलिए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस।

‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने से हुई फेमस

यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 1970 में जन्मी प्रतिभा सिन्हा हैं और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी हैं। 60 के दशक में माला सिन्हा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रतिभा ने भी एक्टिंग को अपना करियर बनाया और 1992 में ‘महबूब मेरे महबूब’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद वे कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं और 1993 में ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने ‘परदेसी परदेसी’ में बंजारन के लुक में दिखीं और खूब चर्चा में रहीं। उनका ये गाना रातों-रात फेमस हो गया, लेकिन प्रतिभा की निजी जिंदगी ने उनके करियर में रोड़ा अटका दिया।

मां के खिलाफ किया था प्यार

प्रतिभा को म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी से प्यार हो गया, जो कि उनकी मां माला सिन्हा को नागवार गुजरा क्योंकि नदीम शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे। माला सिन्हा इस रिश्ते के खिलाफ थीं, लेकिन प्रतिभा नदीम के साथ ही रहना चाहती थीं। खबरों के मुताबिक, 90 के दशक के अंत में प्रतिभा, नदीम के साथ भाग गईं और इससे पूरी इंडस्ट्री चौक गई। नदीम के साथ वे एक हफ्ते ही रहीं थीं लेकिन ये बात उनकी मां को भी बर्दाश्त नहीं हुई।

अपने नेटवर्क का किया इस्तेमाल

खबरों के मुताबिक, माला सिन्हा के राजनेताओं से ताल्लुकात थे। ऐसे में उन्होंने अपने नेटवर्क का इस्तेमाल किया और अपनी बेटी को वे घर वापस लेकर आईं। ऐसे में वे ना सिर्फ प्रतिभा को मुंबई से अपने साथ चेन्नई ले गईं बल्कि नदीम सैफी पर बेटी के किडनैपिंग और यौन शोषण का भी आरोप लगाया।

मां के आगे बेटी की नहीं चली

आखिरकार, प्रतिभा ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बेशक, वे कुछ ही फिल्मों में दिखाई दीं लेकिन उन्हें ‘परदेसी परदेसी’ गाने से ही याद किया गया। हालांकि नदीम सैफी ने भी अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया और कहा कि प्रतिभा अपनी मां से परेशान रहती थीं और उनकी मां जबरन उन्हें अभिनय की दुनिया में लेकर आई थीं और वह मां से पीछा छुड़ाना चाहती थीं। बहरहाल आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा, लेकिन प्रतिभा और माला सिन्हा गुमनामी में जीने को विवश हो गईं।

लौट आए मुंबई

कुछ समय पहले ही मां-बेटी मुंबई में स्पॉट हुए और वे दोनों ही काफी बदले हुए नजर आए। बेशक, उनकी स्टार लाइमलाइट भी खत्म हो गई है। अब सादगी से दोनों मुंबई में ही अपना जीवन बिता रही हैं । खबरों की मानें, तो प्रतिभा ने आज तक शादी नहीं की है।

ये भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी के लिए जस्टिन बीबर ने कितने वसूले? केटी पेरी और रिहाना की थी करोड़ों में फीस

First published on: Jul 04, 2024 08:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.