Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Amitabh Bachchan ने इस फिल्म में निभाया था ट्रिपल रोल, नेपाल में हुई थी शूटिंग, मूवी हुई थी सुपरहिट

आज हम आपको अमिताभ बच्चन की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने ट्रिपल रोल निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी.

Mahaan amitabh bachchan played triple role

Amitabh Bachchan Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अबतक अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. कई फिल्में ऐसी भी की जिसमें बिग बी ने डबल रोल निभाया. लेकिन आज हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन ने ट्रिपल रोल निभाकर सबका दिल जीत लिया था. इस फिल्म को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. चलिए जानते हैं.

जी हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘महान’ की, जो साल 1983 में आई थी. ‘महान’ अमिताभ बच्चन की एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसमें उन्होंने ट्रिपल रोल निभाया है. एक्शन थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ वहीदा रहमान, जीनत अमान, परवीन बाबी, अशोक कुमार, अमजद खान और कादर खान भी नजर आए थे.

---विज्ञापन---

नेपाल में हुई थी शूटिंग

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अपने तीन किरदारों से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील, दूसरा इंस्पेक्टर और तीसरा थिएटर आर्टिस्ट का किरदार निभाया है. फिल्म के कई सीन्स अपने देश से बाहर नेपाल में शूट हुए थे.

फिल्म का बजट और कलेक्शन

अब बात फिल्म के बजट और कलेक्शन की करें तो अमिताभ बच्चन की ‘महान’ को बनाने में केवल 3 करोड़ रुपये लगे थे. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ताबड़तोड़ 8 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में कई मजेदार कॉमेडी सीन्स भी शामिल हैं.

First published on: Dec 02, 2025 08:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.