Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

बड़ा खुलासा! Lock Upp 2 को Kangana Ranaut नहीं तो कौन करेगा होस्ट? Ekta Kapoor ने दिया हिंट

Ekta Kapoor On Lock Upp 2 Update: कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए एकता कपूर के लॉकअप सीजन 1 के बाद अब सीज़न 2 का सभी को इंतज़ार है, जिसे लेकर अब नया अपडेट सामने आया है।

Ekta Kapoor On Lock Upp 2
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Ekta Kapoor On Lock Upp 2 Update: एकता कपूर (Ekta Kapoor) को टीवी की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने एक नहीं बल्कि अनेक टीवी सीरियलों से लोगों का मनोरंजन किया है। अब सभी को इंतज़ार है तो एकता के लॉकअप सीज़न 2 (Lock Upp 2) का। जहां पहले सीजन में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शो को होस्ट किया था, वहीं विनर की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अपने नाम की थी। अब कंगना के राजनीतिक करियर को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कंगना नहीं बल्कि कोई और सीज़न 2 को होस्ट करेगा। वहीं एकता कपूर ने ख़ुद शो को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

कब शुरू होगा लॉकअप सीजन 2?

सभी को एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप 2 का बेसब्री से इंतज़ार है। इस शो के सीजन 1 ने लोगों को खूब एंटरटेनमेंट किया था। अब सभी की निगाहें नेक्स्ट पार्ट पर टिकी हुई हैं। इसी बीच एकता को एक रियलिटी शो के दौरान पैपराजी ने घेर लिया और मौका मिलते ही लॉकअप सीजन 2 के लिए पूछ लिया। सामने से किसी ने पूछा कि मैडम लॉकअप का अगला सीजन कब आएगा। इसपर एकता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि बहुत जल्द मैं प्रॉमिस करती हुई कि 6 महीने में इस शो के साथ वापस आऊंगी।

कौन करेगा सीजन 2 होस्ट?

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सीजन 2 को होस्ट करने का जिम्मा इस बार सीजन 1 के विनर मुनव्वर फारूकी को दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एकता कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि कंगना रनौत को अगला सीजन करने का भी मौका मिलेगा।’ अब एकता की इस बात से सभी कयास लगा रहे हैं कि इस शो को अपने राजनीतिक करियर की व्यस्तता की वजह से कंगना नहीं कर पाएंगी। कमेंट बॉक्स में लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैम प्लीज जेलर को मत बदलना। दूसरे ने लिखा- अब कौन होगा नया जेलर। एक अन्य ने लिखा- जिसकी वजह से लॉकअप फेमस हुआ मुनव्वर फारुकी इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं।

कंगना की नई पारी की शुरुआत

अब करना रनौत एक्टिंग के साथ राजनीति में  भी अपने जलवे दिखाएंगी। जी हां, उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की ओर से हिमाचल प्रदेश की मंडी से टिकट मिला है। अभिनेत्री ने खुद अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। अब लोग भी इस बात को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं कि एक्ट्रेस नई पारी में क्या धमाल मचाती हैं।

यह भी पढ़ें: 54 साल में 24 की लगती हैं Akshay Kumar की महबूबा

First published on: Mar 26, 2024 12:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.