---विज्ञापन---

नहीं चला रजनीकांत का जादू, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ऐसा रहा Lal Salaam का हाल! इतनी हुई कमाई!

Lal Salaam BO Prediction Day 1: रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और उम्मीद है कि फिल्म इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करेगी।

RajiniKanth lal salaam
RajiniKanth lal salaam

Lal Salaam BO Prediction Day 1: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के साथ तमिल फिल्म ‘लाल सलाम’ भी सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (RajiniKanth) की हर फिल्म का फैंस पलके बिछाकर इंतजार करते हैं। मूवी के ऐलान के साथ ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अलग ही बज बन जाता है। फाइनली ऐश्वर्या रंजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ थियेटर में रिलीज हो गई है। उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई करने वाली है।

फिल्म की स्टारकास्ट (Lal Salaam BO Prediction Day 1)

सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में रजनीकांत (RajiniKanth)सिर्फ कैमियो करते दिखने वाले हैं। विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में है और इनके अलावा विग्नेश, लिविंगस्टोन, सेंथिल,जीविता,के एस रविकुमार और थांबी रमैया सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे।

फर्स्ट डे हो सकता है इतना कलेक्शन

इंडियन बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, लाल सलाम (Lal Salaam)के मेकर्स को फिल्म के फर्स्ट डे अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है। लाल सलाम तमिल के अलावा हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज हो रही है। उम्मीद है कि पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8 करोड़ के करीब हो सकता है।

भारत में पहले दिन कमाई (Lal Salaam BO Prediction Day 1)

 

भले ही ‘लाल सलाम’ में रजनीकांत लीड रोल में नहीं दिखने वाले हैं, लेकिन उन्हें मोइद्दीन भाई के रोल लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रजनीकांत ने अपने छोटे से ही रोल से पर्दे पर आग लगा दी है। पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन करीब 4 करोड़ हो सकता है। वैसे भारत ही नहीं बल्कि यूएस में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म को काफी शोज भी मिले है।

यह भी पढ़ें:अभिषेक नहीं खोल पा रहे आंखें… Bigg Boss फेम ‘फुकरा इंसान’ के फैंस की बढ़ी टेंशन

फीका पड़ा स्टारडम (Lal Salaam BO Prediction Day 1)

हालांकि रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के फिल्म में होने के बाद भी पहले दिन 8 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन होने की उम्मीद है, मगर देखा जाए तो यह काफी कम है। जहां सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज होने के बावजूद शाहिद- कृति की फिल्म के करीबन 6 से 7 करोड़ का बिजनेस करने की उम्मीद है। उस हिसाब से देखा जाए तो लाल सलाम में रजनीकांत के स्टारडम का भी कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

First published on: Feb 09, 2024 02:57 PM