---विज्ञापन---

प्रेग्नेंट होने के बाद इन हसीनाओं ने हड़बड़ाहट में रचाई शादी, Alia Bhatt ही नहीं ये 7 एक्ट्रेस भी लिस्ट में शुमार

Bollywood Actresses Pregnant Before Marriage: अमाला पॉल से पहले इन हसीनाओं भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं।

Bollywood Actresses who were Pregnant Before Marriage
image credit: e24 edit

Bollywood Actresses Pregnant Before Marriage: साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) ने बीते दिन ही शादी के 2 महीने बाद बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। फिल्म जगत में वैसे अब ये आम बात हो गई है और लगता है पहले बच्चा फिर शादी वाला एक नया ट्रेंड ही इंडस्ट्री में शुरु हो गया है। अमाला से पहले स्वरा भास्कर और आलिया भट्ट जैसी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस भी शादी के 2 या 3 महीने बाद ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ चुकी हैं। चलिए बताते है कि इन साउथ की बेबाब एक्ट्रेस अमाला पॉल से पहले किन-किन हसीनाओं ने प्रेग्नेंट होने के बाद जल्दबाजी में शादी रचाई है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से 14 अप्रैल 2022 में उनके घर पर फैमिली और दोस्तों की मौजदूगी में शादी रचाई थी। शादी के 2 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और शादी के 7 महीने बाद ही 6 नवंबर 2022 को कपल ने अपनी बेटी राहा कपूर का दुनिया में स्वागत किया था। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के बाद ही कपल ने जल्दबाजी में शादी करने का फैसला किया था। इसे लेकर एक्ट्रेस जमकर ट्रोल भी हुई थीं।

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker)

आलिया की तरह की अपनी बेबाकी के लिए मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी सपा नेता फहाद अहमद से शादी के 3 महीने बाद ही सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। स्वरा को भी सोशल मीडिया पर शादी से पहले बच्चा होने को लेकर लोगों ने बहुत लताड़ा था।

दिया मिर्जा (Dia Mirza)

पहले पति को तलाक देकर दिया मिर्जा ने फरवरी 2021 में वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही एक्ट्रेस मां बन गई थीं। वैभव और दिया का एक बेटा है और अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर दिया ने जब शादी के डेढ़ महीने बाद ही सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की थी। उस समय हर कोई चौंक गया था।

नताशा स्तांकोविक (Nataša Stanković)

‘डीजे वाले बाबू’ गाने पर नजर आने वाली एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक (Nataša Stanković) भी शादी से पहले मां बन गई थीं। प्रेग्नेंसी के चलते ही नताशा ने लॉकडाउन में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से घर में ही शादी रचाई थी। शादी के चंद महीनों बाद ही नताशा ने 30 जुलाई 2020 को अपने बेटे अगस्त्या को जन्म दिया था।

नेहा धुपिया ( Bollywood Actresses Pregnant Before Marriage)

नेहा धुपिया ने अचानक अंगद बेदी से शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था। नेहा ने अंगद के साथ 10 मई, 2018 को एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही कपल के घर बेटी का जन्म हुआ था। प्रेग्नेंसी के चलते ही नेहा और अंगद ने हड़बड़ाहट में शादी करने का फैसला किया था।

कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma)

वेक अप सिड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी बेबी की वजह से ही उन्होंने रणवीर शौरी से 3 सितंबर 2010 में शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद मार्च 2011 में कपल के बेटे हारून का जन्म हुआ था। हालांकि साल 2015 में दोनों तलाक लेने का फैसला कर लिया था।

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh संग बेबी प्लॉनिंग कर रही हैं Deepika Padukone

श्रीदेवी ( Bollywood Actresses Pregnant Before Marriage)

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भी बोनी कपूर से शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखने लगा था और इसी के चलते कपल ने जनवरी 1997 में पब्लिकली शादी रचाई थी। शादी के चंद महीनों बाद ही 6 मार्च 1997 को श्रीदेवी और बोनी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ था। वैसे बोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने शिरडी में 2 जून 1996 को श्रीदेवी से चोरी-चुपके शादी रचाई थी।

First published on: Jan 04, 2024 01:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.