---विज्ञापन---

Ranveer Singh संग बेबी प्लॉनिंग कर रही हैं Deepika Padukone, ये 6 स्टार कपल भी 2024 में सुना सकते हैं गुड न्यूज

Deepika Padukone On Baby Planning: दीपिका-रणवीर से लेकर कैटरीना-विक्की तक इन स्टार कपल की गुड न्यूज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Deepika Padukone, Ranveer Singh
image credit: e24 edit

Deepika Padukone On Baby Planning: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। ऑन और ऑफ स्क्रीन इन दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है और दोनों का एक-दूसरे को लेकर प्यार भी इनकी आंखों में साफ देखने को मिलता है। रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शादी रचाई थी। इन दोनों के फैंस बड़ी बेसब्री से कपल के माता-पिता बनने का इंतजार कर रहे हैं और अब पहली बार दीपिका ने खुलासा किया है कि वो और रणवीर अपनी फैमिली आगे बढ़ाने के लिए बेताब हैं।

दीपिका कर रही हैं बेबी प्लॉनिंग? (Deepika Padukone On Baby Planning)

सिंगापुर में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सवाल पूछा गया कि क्या वो मां बनने की प्लॉनिंग कर रही हैं? इस पर अदाकारा ने स्माइल करते हुए जवाब दिया कि ‘जरूर! मुझे और रणवीर दोनों को ही बच्चे बहुत पसंद हैं और हम दोनों ही उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपनी फैमिली को आगे बढ़ाएंगे।’ दीपिका के इस जवाब को सुनकर उनके फैंस बहुत खुश हो गए हैं और कयास लगा रहे हैं कि शायद साल 2024 में कपल जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

दीपिका के अलावा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के फैंस भी उनके गुड न्यूज शेयर करने का इंतजार कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने साल 2021 में विक्की कौशल शादी राजस्थान में शादी की थी। तभी से कैटरीना के मां बनने के खबरें अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं और उनके चाहने वाले कपल के बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

यामी गौतम (Yami Gautam)

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। यामी ने 4 जून 2021 को फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी रचाई थी। यामी के चाहने वाले भी कब से उनकी प्रेग्नेंसी का वेट कर रहे हैं और शायद साल 2024 में एक्ट्रेस भी अपने फैंस के साथ बेबी की अनाउंसमेंट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: शादी के 2 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वरुण धवन (Varun Dhawan)

बवाल एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी लॉग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी 2021 को शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही कपल के बेबी प्लॉनिंग की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन अभी तक वरुण की तरफ से इसे लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, मगर साल 2024 में फैंस को उम्मीद है कि कपल जल्द ही उनके साथ गुड न्यूज शेयर करेंगे।

इनके बॉलीवुड कपल के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा-राघव चड्डा और अथिया शेट्टी-केएल राहुल जैसे कपल के भी मम्मी-पापा बनने का उनके फैंस को इंतजार है। यह तीनों ही कपल साल 2023 में शादी के बंधन मे बंधे हैं और अब इनके गुड न्यूज शेयर करने का हर किसी को वेट है।

First published on: Jan 04, 2024 11:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.