Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं खुशी मुखर्जी? जिनकी नेटवर्थ ने सबको चौंकाया, तय किया बी-ग्रेड फिल्मों से लेकर बालवीर तक का सफर

खुशी मुखर्जी आज-कल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों से लेकर बालवीर तक काम किया है। एक्ट्रेस की नेटवर्थ सभी को हैरान कर रही है। आइए जानते हैं खुशी के बारे में विस्तार से...

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jul 3, 2025 15:14
Share :
Khushi Mukherjee

खुशी मुखर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक्स और बयानों को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। कभी टीवी शोज में नजर आने वाली खुशी आज हाफ नेकेड लुक में मुंबई की सड़कों पर घूमती दिखाई देती हैं। लोग उन्हें उर्फी जावेद और कंगना शर्मा से भी आगे बता रहे हैं। उन्होंने खुद कहा है कि वो इनसे इंस्पायर्ड हैं, लेकिन चाहती हैं कि लोग उन्हें एक अलग पहचान दें।

28 साल की खुशी ने कई टीवी शोज में काम किया है। बालवीर रिटर्न्स में उन्होंने ज्वाला परी का किरदार निभाया था, वहीं कहत हनुमान जय श्री राम जैसे माइथोलॉजिकल शो में भी नजर आ चुकी  हैं। इसके अलावा स्प्लिट्सविला 10 और लव स्कूल 3 जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। खुशी का दावा है कि उन्होंने खुद का एक ऐप बनाया है, जिससे वह दो महीने में ही करीब 1 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐप पर कोई अश्लील कंटेंट नहीं है, लोग उनसे बातचीत करने के लिए जुड़ते हैं। एक विदेशी यूजर ने ही करीब 1.13 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकीं खुशी ने हाल ही में हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो भी शेयर किया, जिससे उन्होंने बताया कि वो एक बंगाली ब्राह्मण परिवार से हैं और धर्म के प्रति भी एक्टिव रहती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ से धमाकेदार वापसी, जानें पहले ब्रेक से ग्लोबल स्टार तक की कहानी

First published on: Jul 03, 2025 02:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola