Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ से धमाकेदार वापसी, जानें पहले ब्रेक से ग्लोबल स्टार तक की कहानी

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने फिर से पर्दे पर वापसी कर ली है। वह फिल्म निकिता रॉय से वापसी कर रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के पहले ब्रेक के साथ ही उनकी ग्लोबल पहचान के बारे में...

---विज्ञापन---

sonakshi sinha nikita roy
instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के बाद पर्दे पर दोबारा वापसी कर ली है। उनकी आने वाली फिल्म निकिता रॉय, 18 जुलाई , 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को उनके भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट की है, जो उनकी पहली फिल्म है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी को पहला ब्रेक किसने दिया। उनके करियर में कब-कब चुनौतियां आईं और एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में क्या बदलाव आए?

सलमान खान ने दिया सोनाक्षी सिन्हा को पहला ब्रेक

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग से की थी। इस फिल्म में उन्होंने रज्जो पांडे का किरदार निभाया था, वह इस किरदार में गांव की लड़की को तौर पर फिल्म में नजर आईं। सलमान खान ने न केवल उन्हें इस फिल्म में लीड रोल के लिए सेलेक्ट किया बल्कि उनके करियर को लॉन्च करने में पूरी भूमिका निभाई। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म में किरदार निभाने के लिए 30 किलो का वजन कम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन दिखाया था। इसके लिए सोनाक्षी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nicky Vicky Bhagnani Films (@nvbfentertainment)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ग्लोबल फिल्मों में भी बनाई पहचान

सोनाक्षी सिन्हा ने न केवल बॉलीवुड में बेहतरीन काम किया बल्कि इंटरनेशनल फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साल 2014 में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म रियो 2 के हिंदी डब में ज्वेल के लिए अपनी आवाज दी। इसके अलावा साल 2025 में वह तेलुगु सिनेमा में जटाधारा के साथ डेब्यू करने जा रही हैं, यह फिल्म उनके करियर का एक नया पड़ाव होगा। उनकी आने वाली फिल्म निकिता रॉय को लंदन और यूके के और भी जगहों में शूट किया गया है, जो ग्लोबल अपील को दिखाता है। इस फिल्म में वह एक सुपरनैचुर थ्रिलर में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ परेश रावल और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े स्टार्स हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:  कौन हैं जावेद मियांदाद? पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, आमिर खान की शादी को इन्होंने किया बर्बाद

---विज्ञापन---

निकिता रॉय की क्या है कहानी?

निकिता रॉय एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक सच्चाई की तलाश में जुटी हुई टीम प आधारित है। इस फिल्म को एक्ट्रेस के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को पहले 27 जून 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाकी की बड़ी फिल्मों जैसे काजोल की मां और एफ1: द मूवी के साथ महाक्लैश होने की वजह से इसे अब 18 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा। सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का ट्रेलर 11 जून 2025 को रिलीज हो गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म का टाइटल रिवील, 16 साल बाद फिर से साथ दिखेंगे स्टार्स

---विज्ञापन---
First published on: Jul 03, 2025 02:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola