---विज्ञापन---

Bhojpuri New Song: खेसारी लाल यादव पर चढ़ा होली का खुमार, एक्ट्रेस संग सरेआम करने लगे ये काम

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना 'डाले के बा?' इंटरनेट पर जमकर तहलका मचा रहा है।

Khesari Lal Yadav New Song
Khesari Lal Yadav New Song

Khesari Lal Yadav New Song:भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का हर गाना ही उनके फैंस को पसंद आता है। एक बार फिर खेसारी का नया गाना रिलीज होते ही इंटरनेच पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार के साथ पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी ठुमके लगाती नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस को दिल जीत लिया है।

गाना सुन झूम उठे फैंस (Khesari Lal Yadav New Song)

होली में अब बस महज कुछ हफ्ते ही बाकी है और ऐसे में भोजपुरी सिनेमा में एक बाद एक होली पर नया गाना रिलीज हो रहा है। ऐसे में 4 मार्च को खेसारी लाल यादव और कागल राघवानी का नया गाना आउट हुआ है, जिसके बोल ‘डाले के बा?’ है। गाने के बोल लोगों को इतने पसंद आ रहे हैं कि वो इसे सुनकर झूम उठे हैं और गाने को यूट्यूब पर लोग बार -बार देख रहे है।

गाने को मिले इतने व्यूज

खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और रिलीज के महज चंद घंटो में ही यूट्यूब पर 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने में काजल की अदाएं और ट्रेंडिंग स्टार का दबंग अंदाज लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है और वो गाने पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। खेसारी और काजल का रोमांस तो हमेशा ही सोशल मीडिया पर धूम मचा देता है और एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से नया गाना इंटरनेट पर ट्रेंड भी कर रहा है।

KKK14 में आएंगे नजर ? (Khesari Lal Yadav New Song)

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वो सलमान खान के शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस बीच अब चर्चा है कि वो कलर्स के मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बनने वाले हैं। हालांकि अभी मेकर्स और खुद खेसारी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri New Song: दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है ‘बिहार में होइ’ गाना, खेसारी लाल यादव ने किया धमाल

First published on: Mar 06, 2024 11:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.