---विज्ञापन---

Kartik Aaryan: शहजादे के खुले राज, बेस्ट फ्रेंड्स को किया था डेट

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक हैं। अक्सर एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ जाते हैं।

Kartik Aryan
इमेज क्रेडिट; E24 bollywood
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं। इन्होंने बहुत ही कम समय में अपने लिए इंडस्ट्री में एक अलग जगह बना ली है। एक्टर ने बैक-टू-बैक कई सारी हिट फिल्में की हैं। इंडस्ट्री में एक्टर को शहजादा के नाम से भी जाना जाता है। इनका नाम कई सारी एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि एक्टर ने कभी भी अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुल कर बात नहीं की है। आज हम इस खबर में आपको बताएंगे कि किन एक्ट्रेसेस के साथ इनका नाम जोड़ा जाता है।

नेहा धूपिया के शो में खुले ये राज

हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नेहा धूपिया (Neha dhupia) के शो ‘नो फिल्टर नेहा सीजन 6’ (No Filter Neha Season 6) के एक एपिसोड में नजर आए थे। इस शो में जब एक्टर से पूछा गया कि क्या वह दो बेस्ट फ्रेंड्स को डेट करने के बाद गिल्टी फील करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने नेहा धूपिया से पूछा की क्या होगा अगर दोनों ही मेरी अच्छी दोस्त बन जाएं? हालांकि अंत में एक्टर ने गिल्टी फिल करने की बात को कबूल किया। एक्टर से आगे नेहा ने पूछा कि क्या होगा अगर आपकी एक्स गर्लफ्रेंड किसी पार्टी में आपको मिल जाएं? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि वह उनका करंट स्टेटस पुछेगें।

कार्तिक आर्यन ने इन एक्ट्रेसेस को किया है डेट

कार्तिक की पर्सनल लाइफ भी कई बार सुर्खियों में रही है। भले ही उन्होंने कभी भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की हो, लेकिन एक्टर का नाम कई सारी हिरोइन के साथ जोड़ा गया है। इन एक्ट्रेसेस के साथ डेट करने की खबरे भी आती रही हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि एक्टर सारा अली खान (sara ali khan) और जाह्नवी कपूर (jhanvi kapoor) को डेट कर रहे थे। बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेसेस ने इंटरव्यू के दौरान इस बात को लेकर हिंट दिया है। सारा और जाह्नवी दोनों बेस्ट फ्रेंड भी हैं।

 

वर्क फ्रंट

कार्तिक फिल्मों में काम करने के अलावा कई सारे ब्रांड को भी प्रमोट करते हैं। इन ब्रांड के प्रमोशन से एक्टर अच्छी कमाई करते हैं। एक्टर पास आलीशान घर के साथ-साथ कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर की नेट वर्थ 40 करोड़ की बताई जाती है।

2024 में आने वाली फिल्म

कार्तिक (Kartik Aaryan) हर साल कई सारी फिल्में करते हैं। इस बार उनकी ‘चंदू चैंपियन’ आ रही है, जो ‘मुरलीकांत पेटकर’ के जीवन पर बेस्ड है। ये एक तैराक थे।
First published on: Apr 12, 2024 01:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.