---विज्ञापन---

12 साल छोटी हसीना संग कार्तिक आर्यन ने फरमाया इश्क! तस्वीरें देख यूजर्स बोले- क्या बात है?

Kartik Aaryan Anushka Sen Photos Viral: कार्तिक आर्यन की 21 साल की हसीना संग इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों की केमिस्ट्री गजब लग रही है।

Kartik Aaryan Anushka Sen Photos Viral
Kartik Aaryan Anushka Sen Photos Viral

Kartik Aaryan Anushka Sen Photos Viral: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इनसे जुड़ी हर खबर पर उनके फैंस हमेशा ही नजरें टिकाए बैठे रहते हैं। कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए है, सोशल मीडिया पर एक्टर की 21 साल की एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है। फोटोज में दोनों की केमिस्ट्री हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है और लोग उनकी पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

कार्तिक संग दिखीं अनुष्का सेन (Kartik Aaryan Anushka Sen Photos Viral)

दरअसल, कार्तिक आर्यन और पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का सेन की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। 21 साल की अनुष्का सेन ने इंस्टाग्राम पर खुद कार्तिक संग अपनी फोटोज को पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में दोनों साथ में काफी क्यूट पोज दे रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री भी आग लगा रही है। कार्तिक और अनुष्का की यह तस्वीरें हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।

कोरियन स्टाइल में दिखाया दिल

कार्तिक आर्यन और अनुष्का सेन (Kartik Aaryan Anushka Sen) इन फोटोज में ब्लैक आउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं और दोनों कोरियन स्टाइल में हाथ से दिल बनाते हुए पोज दे रहे हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को नजर अंदाज करना काफी मुश्किल है, क्योंकि दोनों साथ इतने प्यारे जो लग रहे हैं। कार्तिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार है, तो वहीं, अनुष्का भी छोटी उम्र में ही ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: काम धंधे छोड़ छोटी उम्र में प्यार के चक्कर में पड़े 7 स्टार किड्स, लीक होती रहती हैं सीक्रेट तस्वीरें

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

अनुष्का और कार्तिक भले ही किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं, लेकिन दोनों के फैंस उनको एक फ्रेम में साथ देखकर ही काफी खुश हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर दिल खोलकर रिएक्ट भी कर रहे हैं, एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘क्या बात है’, तो एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘मेरे दोनों फेवरेट एक ही फ्रेम में’ एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘कार्तिक आर्यन अब ज्यादा यंग लगता है।’ इस तरह कुछ लोग कार्तिक को बिना दाढ़ी-मूछ देखकर उनके मजे भी ले रहे हैं।

First published on: Feb 04, 2024 05:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.