---विज्ञापन---

2 बहनों की लड़ाई की वजह बना कपूर खानदान, 1 गलतफहमी और रिश्ता खत्म, पहचाना कौन हैं?

Bollywood First Cat Fight: बॉलीवुड की पहली कैट फाइट उन दो अभिनेत्रियों के बीच हुई थी, जो रिश्ते में बहनें थी। दोनों बहनों के बीच एक गलतफहमी ने इतनी बड़ी दीवार खड़ी कर दी थी, कि उन्होंने कभी एक-दूसरे की तरफ मुड़कर नहीं देखा।

Bollywood First Cat Fight
Bollywood First Cat Fight

Bollywood First Cat Fight: बॉलीवुड में कैटफाइट का चलन कोई आज नहीं है, कई हीरोइनें आपस लड़ जाती हैं और उन्हें कैट फाइट का नाम दे दिया जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की पहली कैट फाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दो बहनों के बीच हुई थी। जी हां, हिंदी सिनेमा की यह दोनों बहनों की लड़ाई की वजह एक गलतफहमी मानी जाती है, जिसकी वजह से इनके रिश्ते में हमेशा के लिए दरार आ गई। चलिए बताते हैं कि आखिर यह दोनों बहनें कौन हैं।

दो बहनें बनी दुश्मन

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साधना शिवदासानी और बबीता कपूर को हर कोई जानता है। साधना की एक्टिंग के साथ उनका हेयरकट तक लोगों के बीच पॉपुलर हुआ करता था। वहीं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर की मां बबीता भी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं और आज भी उनके गाने और फिल्में लोगों के बीच मशहूर हैं। मगर बहुत कम लोग जानते है कि साधना की चचेरी बहन बबीता हैं, मगर एक गलतफहमी की वजह से दोनों बहनों ने कभी एक-दूसरे को मुड़कर नहीं देखा।

कपूर खानदान बना झगड़े की वजह

बताया जाता है कि एक बार साधना और राज कपूर फिल्म के सेट पर मिले थे, उस दौरान बबीता और रणधीर का अफेयर चल रहा था। तब राज कपूर ने एक्ट्रेस से कहा था कि तुम्हारी बहन कपूर परिवार की बहू बनने का सपना देख रही है, उस समय साधना ने उन दोनों के प्यार को सही ठहराते हुए बबीता का ही साथ दिया था। मगर बबीता को जब इस बारे में पता था, तो उन्हें लगा था कि उनकी अपनी बहन उनके खिलाफ राज कपूर के खान भर रही है। इस गलतफहमी की वजह से बबीता अपनी बहन की दुश्मन बन बैठी थी। बबीता ने कई फिल्मों से साधना को निकलवा दिया था।

शादी के बाद भी रिश्ते में नहीं आया सुधार

बबीता और रणधीर कपूर ने शादी की, उसके बाद भी बबीता ने अपनी बहन के लिए मुश्किलें खड़ी करना बंद नहीं किया। बबीता की इस वजह से ही साधना ने उनसे बात करना हमेशा के लिए बंद कर दिया था, एक इंटरव्यू में साधना ने साफ कहा था कि जब भी वो और बबीता मिलते हैं, तो वो दोनों बहनें आपस में बिल्कुल बात नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से आउट होते ही बदले पायल मलिक के तेवर, नए वीडियो में खोले कई राज

First published on: Jul 01, 2024 08:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.