---विज्ञापन---

9 साल की उम्र में शारीरिक संबंध, गोरे रंग की वजह से झेले रिजेक्शन, शादी से पहले ही बन गई मां

Kalki Koechlin: कल्कि कोचलिन बॉलीवुड का वो नाम है जो अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहीं, एक्ट्रेस ने यौन शोषण के मुद्दे पर भी खुलकर बात की।

Kalki Koechlin

Kalki Koechlin: फेमस एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। काम से ज्यादा अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। देसी पिता और विदेशी मां की बेटी ने अपने रंग की वजह से भी कई बार रिजेक्शन का सामना किया। वहीं एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ की वजह से भी खबरों में छाई रहीं। पहली ही फिल्म से फेमस हो चुकी एक्ट्रेस को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। वहीं एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। अपने बचपन के कुछ ऐसे राज एक्ट्रेस ने खोले हैं जिन्हें सुन हर कोई हैरान रह गया। कल्कि ने बताया था कि बहुत कम उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। आइए एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं कुछ ऐसी भी बातें।

9 साल की उम्र में बनाया फिजिकल संबंध

कल्कि कोचलीन उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जहां लोग यौन शोषण के मुद्दे पर बात करने से कतराते हैं वहीं अभिनेत्री ने खुद बताया कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था। जी हां, एक्ट्रेस ने बताया कि 9 साल की उम्र में एक व्यक्ति ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया था।

एक्ट्रेस ने बताया कि इस बात की इजाजत उन्होंने खुद दी थी। हालांकि वो इस बात से अनजान थीं, कि ये क्या होता है। लेकिन बाद में इस बात का डर था कि अगर घर में किसी को पता चल गया तो क्या होगा।

गोरे रंग की वजह से झेले रिजेक्शन

कल्कि कोचलिन गोरी चिट्टी हसीना हैं। जहां लड़कियों के लिए गोरा रंग वरदान होता है वहीं कल्कि के लिए यही रंग अभिशाप बन गया था।

जी हां, एक्ट्रेस ने खुद बताया कि वो जब ऑडिशन में जाती थी तो उन्हें ये कहकर रिजेक्ट कर दिया जाता था कि ये रोल इंडियन किरदार का है, विदेशी का होगा तो आपको मौका दिया जाएगा। ऐसा कई बार किया गया, कई बार उन्हें अपने रंग से नफरत सी होने लगी थी।

बनी बिन ब्याही मां

कल्कि कोचलिन वो नाम है जो अक्सर विवादों में रहा। एक्ट्रेस ने साल 2013 में फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से में शादी कर ली थी। हालांकि दोनों के बीच उम्र का लंबा फासला था, तो ये रिश्ता भी लंबा न चला और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद कल्कि की लाइफ में गाय हर्शबर्ग की एंट्री हुई।दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर बिना शादी के साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम ‘सैफो’ रखा है।

यह भी पढ़ें: 17 की उम्र में 20 साल बड़े एक्टर से प्यार, रही लिवइन में

First published on: Mar 23, 2024 12:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.