Javed AKhtar Birthday: सुरों के सरताज जावेद अख्तर को कौन नहीं जानता। न सिर्फ अपनी गजलों, गीतों से वो लोगों का दिल चुराते हैं, बल्कि एक अच्छे लेखक भी हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले जावेद का विवादों से गहरा नाता है। अक्सर किसी न किसी बात पर विवादित बयान देने की वजह से वो सुर्खियों में आ जाते हैं। 17 जनवरी यानी आज इस दिग्गज गीतकार और लेखक का बर्थडे है। आज हम आपको जावेद अख्तर की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के कुछ पहलुओं से रूबरू करवाते हैं। इसके अलावा उन विवादित बयानों के बारे में भी बताते हैं, जिनसे वो खबरों में छा गए।
यह भी पढ़ें: महेश बाबू के सामने ठंडे पड़े विजय सेतुपति
जब मुंबई आए थे जेब में थे सिर्फ 27 रुपये (Javed AKhtar Birthday)
17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में पैदा हुए जावेद आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। करोड़ों की संपति के मालिक जावेद अख्तर जिस मुकाम पर हैं, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आंखों में कुछ कर दिखाने के सपने लिए एक 19 साल का नौजवान अपनी जेब में 27 रुपये लेकर मायानगरी मुंबई पहुंचा। संघर्ष के दिनों में कभी रात पेड़ के नीचे बिताई तो कभी कॉरिडोर में, लेकिन हिम्मत नहीं हारी, और आगे बढ़ते रहे।
जावेद अख्तर का एनिमल पर विवादित बयान
इंडस्ट्री के फेमस संगीतकार और लेखक जावेद अख्तर का विवादों से गहरा नाता है। अक्सर किसी न किसी बात से चर्चाओं में बने रहने वाले जावेद ने हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि वो एक बार फिर से खबरों में छा गए। दरअसल जावेद ने औरंगाबाद में ‘अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान एनिमल की सफलता को खतरनाक बताया। उन्होंने फिल्म के लिए कहा कि अगर कोई आदमी किसी औरत को अपने जूते चाटने के लिए बोले और उसे थप्पड़ मारने के लिए कहे तो ऐसी फिल्म की सफलता खतरनाक है।
कंगना रनौत संग विवाद (Javed AKhtar Birthday)
ये तो सभी को पता है कि जावेद और कंगना का 36 का आंकड़ा है। लेकिन कई लोगों को इसके पीछे की वजह नहीं पता। तो चलिए हम आपको इसके बारे में भी बता ही देते हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि जावेद ने उन्हें रितिक संग पैचअप करने के लिए कहा और कहने का अंदाज बिल्कुल भी ठीक नहीं था। बात इतनी आगे बढ़ गई की कोर्ट तक जा पहुंची।
दिल्ली दंगों पर विवादित बयान
साल 2020 के दिल्ली दंगे तो आपको याद ही होंगे। उस दौरान भी अख्तर ने बेबाकी से कहा था कि दिल्ली में हिंसा हुई और कई लोग मारे भी गए। बहुत नुकसान भी हुआ। लेकिन अगर पुलिस ने किसी के घर को सील किया तो वो ताहिर नाम के शख्स का था। इस बयान ने उन्हें विवादों में ला दिया।
बुर्का बैन पर जावेद का विवादित बयान (Javed AKhtar Birthday)
बुर्का बैन पर भी जावेद अख्तर ने कहा था कि जब बुर्का बैन के बारे में सोच रहे हैं, तो घूंघट बैन पर भी कानून लाना चाहिए। इस बयान ने जावेद को विवादों में ला दिया। इसके अलावा वो लाउडस्पीकर पर होने वाली अजान पर भी कुछ ऐसा कह चुके हैं जो कई लोगों को रास नहीं आया।