---विज्ञापन---

जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी 40 साल कैसे टिकी? वजह आ गई सामने

Javed Akhtar and Shabana Azmi Marriage Secret: हाल ही में शबाना आजमी ने बताया कि उनकी 40 साल शादी चलने के बारे में क्या सोचते हैं जावेद अख्तर। चलिए जानते हैं, क्या कहना है शबाना आजमी का।

Javed Akhtar and Shabana Azmi Marriage Secret
Javed Akhtar and Shabana Azmi Marriage Secret

Javed Akhtar and Shabana Azmi Marriage Secret: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर की शादी को 40 साल हो गए हैं। वे दोनों अक्सर अपनी शादी की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में शबाना आजमी जिन्होंने 40 साल पहले दिसंबर 1984 में जावेद अख्तर से शादी की थी, ने अपनी शादी के लंबे समय तक यानी 40 साल चलने तक का राज बताया है।

क्या है शबाना आजमी की सफल शादी का राज

शबाना आजमी ने बताया कि जावेद अख्तर का यह मानना है कि हमारी शादी लंबे समय तक तभी टिकी रह सकती है, जब हम बहुत ज्यादा नहीं मिलें। यानी बहुत कम मिलने के कारण दोनों की शादी 40 साल तक चली है।

रिश्ता है खुशहाल और मजबूत

शबाना आजमी का कहना है कि हमारी शादी की सफलता यह है कि हम दोनों अपने-अपने कामों में बिजी रहते हैं। बेशक, हम एक ही पृष्ठभूमि से आते हैं लेकिन हम बहुत कम मिलते हैं। इसीलिए हमारी शादी टिकी हुई है।

दोनों हैं गहरे दोस्त

आपको बता दें, शबाना आजमी और जावेद अख्तर अपनी गहरी दोस्ती के बारे में कई बार बातें कर चुके हैं। जावेद अख्तर ने भी अपनी शादी के बारे में कहा है कि हां, टचवुड हमारे बीच खुशहाल और मजबूत रिश्ता है। शबाना मेरी अच्छी दोस्त हैं। यहां तक की शादी भी इसे नहीं बदल सकती। लेकिन जावेद अख्तर ये भी मानते हैं कि स्वतंत्र और मजबूत महिला के साथ रहना है मुश्किल है। दरअसल, 2023 में लेखक और गीतकार ने अभिनेता अरबाज खान को एक बार सफल शादी का नुस्खा बताते हुए कहा था कि एक स्वतंत्र मजबूत दिमाग वाली महिला के साथ रहना बेड ऑफ रोजेज नहीं है। कहीं आपको पुश भी करना पड़ेगा, मगर पुश आप इक्वल को कर रहे हैं।

आपको बता दें, जावेद अख्तर की पहली शादी स्क्रीन राइटर हनी ईरानी से हुई थी। पहली पत्नी से अलग होने के बाद 1984 में उन्होंने शबाना आदमी से शादी कर ली। हनी और जावेद के दो बच्चे हैं फिल्म निर्माता जोया अख्तर और फिल्म एक्टर फरहान अख्तर।

ये भी पढ़ें: हिट फिल्में देने वाली, शादीशुदा मर्द संग अफेयर करने से एक्टिंग करियर हुआ बर्बाद! पहचाना कौन? 

First published on: May 17, 2024 07:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.