Janhvi Kapoor Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अनंत और राधिका की शादी के हर फंक्शन में एक्ट्रेस उनके साथ मौजूद थी और इस दौरान उन्होंने जमकर मस्ती भी की। इस वजह से वो ठीक से आराम भी नहीं कर पाई थीं और इस वजह से उनकी हेल्थ पर असर पड़ा है और गुरूवार को उन्हें अस्पताल में ए़डमिट कराया गया है। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है, उसे लेकर उनके करीबी दोस्त ने बताया है। ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस के करीबी दोस्त ने बताया है कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है।
एक्ट्रेस को हुआ फूड पॉइजनिंग
जानकारी के मानें तो एक्ट्रेस किसी काम से चेन्नई गई थीं, जहां से मुंबई लौटते समय उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ खा लिया था, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। घर पर वो काफी कमजोरी महसूस कर रही थीं, जिसके बाद परिवार ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां पता चला ही उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है।
कब डिस्चार्ज होगीं एक्ट्रेस
जान्हवी कपूर की हेल्थ अब पहले से बेहतर है और वो रिकवर कर रही हैं। डॉक्टरों की देखरेख में वो अच्छा फील कर रही हैं और उन्हें शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी मिल सकता है। कम समय में ही जान्हवी कपूर ने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है और उनके फैंस उनकी खराब तबीयत के बारे में जानकर परेशान हो गए हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस बिल्कुल आराम नहीं कर पाई थीं। दरअसल, वो अनंत और राधिका की प्री वेडिंग से लेकर उनके रिसेप्शन तक हर दिन कपल के साथ नजर आई हैं। इस दौरान हर अपने लुक से भी एक्ट्रेस लोगों को इंप्रेस करने से नहीं चूकीं।
यह भी पढ़ें: Stree 2 के ट्रेलर की ये 5 खूबियां, जो श्रद्धा कपूर की फिल्म देखने को करेंगी मजबूर!