Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

जैकलीन फर्नांडीस के पिता के नहीं थम रहे आंसू, पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद रोते आए नजर

आज मुंबई में ही जैकलीन फर्नांडीस की मां किम का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस के परिवारवालों के अलावा एक्टर सोनू सूद भी पहुंचे थे। जहां से उनके पिता का रोते हुए वीडियो सामने आया है।

---विज्ञापन---

jacqueline fernandez
jacqueline fernandez

जैकलीन फर्नांडीस ने आज, 6 अप्रैल को अपनी मां किम फर्नांडीस को हमेशा के लिए खो दिया। किम को लगभग 2 हफ्ते पहले मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कथित तौर पर, जब जैकलीन शहर में नहीं थीं, तब उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था। एक्ट्रेस अपना सारा काम छोड़कर वापस लौंट आई थीं और तब से मां के साथ ही थीं। लेकिन आज उनके सिर से मां का हाथ हमेशा के लिए उठ गया है। आज मुंबई में ही जैकलीन फर्नांडीस की मां किम का अंतिम संस्कार हुआ।

यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडीज की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे सोनू सूद, श्मशान घाट से आया वीडियो

---विज्ञापन---

अंतिम संस्कार के बाद रोते हुए दिखे एक्ट्रेस के पिता

जैकलीन फर्नांडीस की मां का अंतिम संस्कार हो गया है और पत्नी को आखिरी विदाई देने के बाद श्मशान घाट से एक्ट्रेस के पिता रोते हुए बाहर निकले। जैकलीन फर्नांडीस के पिता ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था, लेकिन कार में बैठने से पहले उनको रोते हुए देखा जा सकता है। पत्नी के निधन से उनको काफी दुख पहुंचा है और उनके आंसू नहीं रुक रहे हैं।

---विज्ञापन---

जैकलीन ने छुपाया चेहरा 

सफेद रंग के सूट सलवार और खुले बाल में जैकलीन फर्नांडीस अंतिम संस्कार के लिए पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फेस पर मास्क लगाया हुआ था, ताकि कैमरे से अपना चेहरा छुपा सकें। जैकलीन फर्नांडीस अपनी मां के सबसे करीब थीं और अक्सर उनके साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती थीं।

---विज्ञापन---

किम फर्नांडीस को पड़ा था स्ट्रोक

जैकलीन फर्नांडीस की मां किम को 24 मार्च को हार्ट स्ट्रोक के बाद लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में किम का इलाज जारी थी, लेकिन आखिरकार वो जिंदगी और मौत की जंग हार गईं।

यह भी पढ़ें: मां को आखिरी विदाई देने पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, पार्थिव शरीर का वीडियो आया सामने

---विज्ञापन---
First published on: Apr 06, 2025 02:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola