राम नवमी के दिन फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है, ‘किक’ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। किम के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और जैकलीन इस समय मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब थीं और उनकी मौत से अब उनको गहरा दुख पहुंचा है। मुंबई में ही जैकलीन की मां का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जिसके लिए एक्ट्रेस श्मशान घाट पहुंच गई हैं।
यह भी पढ़ें: मां को आखिरी विदाई देने पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, पार्थिव शरीर का वीडियो आया सामने
अंतिम विदाई देने पहुंचे सोनू सूद
जैकलीन फर्नांडिस की मां के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार वाले और दोस्त पहुंच रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सफेद शर्ट और जींस में एक्टर सोनू सूद नजर आ रहे हैं। सोनू सूद अपनी को-एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने और उनका दर्द बांटने पहुंचे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नहीं रहीं जैकलीन की मां किम
जैकलीन फर्नांडिस की मां को हार्ट स्ट्रोक के बाद 24 मार्च को मुंबई के जाने-माने लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां वो इतने दिनों से आईसीयू में थीं और उनका इलाज चल रहा था। मगर आज 6 अप्रैल 2025 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है और उनके चले जाने से परिवार को गहरा दुख पहुंचा है।
एक्ट्रेस ने छोड़ा काम
बता दें कि जब जैकलीन फर्नांडिस की मां को हार्ट स्ट्रोक आया था, तब वो मुंबई में मौजूद नहीं थीं। मगर अपनी मां की तबीयत के बारे में सुनकर एक्ट्रेस सारा काम छोड़कर मुंबई लौट आई थीं और तब से अपनी मां का ख्याल रख रही थीं। जैकलीन अपनी मां के सबसे करीब थीं और अक्सर ही उनके साथ पोस्ट शेयर करती थीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: CID 2 को मिला नया ACP, पार्थ समथान ने बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन