Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

Chandrayaan 3 की सक्सेस के लिए तिरुपति के दरबार पहुंची ISRO की टीम, गदगद हुआ ये डायरेक्टर

Subhash Ghai On Chandrayaan 3 : पूरी दुनिया की नजरें भारत के मिशन Chandrayan 3 पर टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3 चंद्रमा की तरफ बढ़ता जा रहा है

Subhash Ghai On Chandrayaan-3: इस समय पूरी दुनिया की नजरें भारत के मिशन Chandrayaan 3 पर टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3 चंद्रमा की तरफ बढ़ता जा रहा है। बीते गुरुवार को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद चंद्रयान-3 ने चांद की तस्वीर भेजी  जिसे देखने के बाद हर कोई खुशी मना रहा है। चांद की पहली तस्वीर बेहद खूबसूरत है। (ISRO) भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही चंद्रयान-3 पर काम कर रही इसरो टीम ने इस बार मिशन लॉन्च के दौरान शेम्पियन नहीं खोली लेकिन वह लोग तिरुपति मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

सुभाष घाई ने ISRO को दी बधाई (Subhash Ghai)

ISRO को चंद्रयान-3 के लिए हर तरफ से बधाई मिल रही है। इस बीच बॉलीवुड डारेक्टर सुभाष घाई ने भी भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन को इस अचीवमेंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है जिसमें डायरेक्टर ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, “बचपन मैं मुझे मेरी नानी एक थाली में पानी रखकर उसमें चांद दिखाती थी कि वो कितना करीब है और आज 2023 में हमारा देश चांद तक सच में पहुंच चुका है।” सुभाष घाई ने वीडियो में आगे कहा- “ये देश के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है, मैं ISRO के चेयरमेन और उनकी पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं और ये प्राथना करता हूं कि 23 अगस्त को विक्रम लैंडर चांद की सतह पर देखने को मिले। बहुत शुभकामनाएं।”

यह भी पढ़े: OMG 2 को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरसा पंकज त्रिपाठी का बेटा, कहा- Adlut Film …

इस दिन लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3)

मालूम हो कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था जिसके बाद से भारत ने चंद्रयान-3 की तैयारियां शुरू कर दी थी। इसरो के साइंटिस्ट कई महीनों से इस मिशन को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसमें कोई भी रुकावट ना हो इस बात का खासतौर ध्यान रखा जा रहा है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल 

चंद्रयान पर फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड में मल्टी स्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ बन चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी, नित्या मेनन जैसे कलाकार हैं। ‘मिशन मंगल’ की कहानी इसरो के मंगलयान मिशन की कहानी पर बेस्ड है। जगन शक्ति के डायरेक्शन में बनी ‘मिशन मंगल’ को फैंस ने खूब पसंद किया था ।

Latest

Don't miss

Jawan Box Office Collection Day 24: ‘जवान’ ने फिर मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर, 24वें दिन आंकड़ा 600 करोड़ से बस इतनी दूर

Jawan Box Office Collection Day 24: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उनकी फिल्म जवान ने पिछले 3...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: ‘जवान’ के आगे नहीं झुका ‘तारा सिंह’, सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 50वें दिन कमाए इतने...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की मल्टीस्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में 50 दिन...

Fukrey 3 Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ के आगे सब हुए फेल, तीसरे दिन की बंपर कमाई ने दिखा डाला खेल

Fukrey 3 Collection Day 3: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) ने हंसा-हंसा कर लोगों को लोटपोट कर दिया है। ये फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here