India Win 2026 T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर विश्व विजेता बन गई है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च 2026 को खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया. भारत के लिए ये तीसरी बार है, जब भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. इससे पहले भारत 2007 में महेंद्र सिंह धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्डकप जीत चुका है. भारत की जीत का जश्न पूरे देशभर में देखने को मिल रहा है. हर कोई खुशियां मनाते नजर आ रहा है.
इंडिया ने जीता T20 World Cup
शानदार पारी की शुरुआत करते हुए भारत ने पहले बैटिंग की और 255 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया. न्यूजीलैंड इस स्क्रोर को नहीं छू पाई और और भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में विजयी रहा. बता दें सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
भारत की जीत का जश्न
भारत के जीतते ही देशभर में जश्न शुरू हो गया. स्टेडियम में 1 लाख से ज्यादा दर्शकों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. बॉलीवुड सेलेब्स भी खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं. आयुष्मान खुराना ने अपने टेलीविजन स्क्रीन की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अपारशक्ति स्टैंड्स से चीयर कर रहे थे. एक्टर ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, “भाई दिख गया 🙌😎 🇮🇳 #WorldCupFinal.” साथ ही उन्होंने लिखा, जिस तरह से इंडियन कैंप ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अभिषेक का साथ दिया, उसी वजह से वह फॉर्म में वापस आए हैं. चैंपियन टीमें ऐसे ही काम करती हैं. आगे उन्होंने लिखा, ईशान तो गोल्ड स्टैंडर्ड क्रिकेटर हैं. इस बंदे से बैटिंग, कीपिंग, फील्डिंग, यहां तक कि कोहली की मिमिक्री भी करवा लो.
Bhai dikh gaya 🙌😎 🇮🇳 #WorldCupFinal pic.twitter.com/FQ3Z2aD8Sl
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) March 8, 2026
साउथ एक्टर-डायरेक्टर बेसिल जोसेफ भी फाइनल मैच देखने पहुंचे थे. इंडियन टीम को सपोर्ट करते उन्हें देखा गया था.
