Bollywood Independence Day 2025: आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। दिल्ली के लाल किला से लेकर गांव के सरपंच के दफ्तर तक तिरंगा फहराया गया। साथ ही भारत को आजाद कराते हुए वीरगति को प्राप्त हुए स्वतंत्रता सेनानियों को भी किया गया। इस बार भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। चलिए इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उन 5 एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए बड़े पर्दे पर स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी बयां की है। इस लिस्ट में क्वीन कंगना भी शामिल हैं।
अजय देवगन (भगत सिंह)
साल 2002 में आई फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। भगत सिंह के किरदार को अजय देवगन ने बड़े पर्दे पर इतनी बेहतरी से उतारा था कि पल के लिए ऐसा महसूस होता कि ऑडियंस फिल्म देख रही है। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।
आमिर खान (मंडल पांडे)
एक्टर आमिर खान ने फिल्म ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ में मंगल पांडे का किरदार निभाया था, जिन्होंने साल 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को जन्म दिया था। साल 2005 में आई इस फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था।
कंगना रनौत (रानी लक्ष्मी बाई)
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने साल 2019 में आई फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन, उनके मूल्य और निडर स्वभाव को शानदार तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा था। फिल्म के लिए उन्होंने साल 2021 में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।
विक्की कौशल (सरदार उधम सिंह)
बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह के किरदार को बखूबी तरीके से उतारा था। इस फिल्म में सरदार उधम सिंह 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी माइकल ओडायर से बदला लेने और उनकी हत्या की प्लानिंग करते हैं। उधम सिंह के किरदार के लिए विक्की कौशल के काम की आज भी तारीफ की जाती है।
शरमन जोशी (शिवराम राजगुरु)
सुपरहिट फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में शरमन जोशी ने शिवराम राजगुरु का किरदार निभाया था। फिल्म के फ्लैशबैक वाले पार्ट में शरमन जोशी ने जिस तरह से राजगुरु के किरदार को पर्दे पर उतारा था, उसे देख किसी के भी दिल में देशभक्ति जाग जाएगी।
यह भी पढ़ें: War 2 के एक्शन को टक्कर देती है चियान विक्रम की ये फिल्म, YouTube पर है Free