Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ileana D’Cruz एक बार फिर बनीं मां, बेबी बॉय की फोटो शेयर कर फैंस को सुनाई गुड न्यूज

Ileana D'Cruz Blessed with Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज एक बार फिर मां बन गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी की फोटो शेयर की है। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने अपने बेबी बॉय का नाम क्या रखा है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Ileana D’Cruz Blessed with Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज एक बार फिर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय की फोटो शेयर कर फैंस को सुनाई है। वहीं क्यूट फोटो के साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है। नाम के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपने नन्हें बेबी के बर्थ डेट भी फैंस के साथ शेयर की। अब उनके फैंस और इंडस्ट्री के फ्रेंड्स उन्हें इस गुड न्यूज पर बधाई दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने अपने बेबी बॉय का नाम क्या रखा है?

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना की फिल्म Mysaa का पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का भयंकर रूप देख कांपे फैंस!

---विज्ञापन---

क्यूट फोटो की शेयर

इलियाना ने बेबी बॉय की सोते हुए क्यूट फोटो शेयर की है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने बेटे के नाम का खुलासा किया। इलियाना ने अपने दूसरे बेबी का नाम कीनू राफे डोलन रखा है। वहीं बेबी का जन्म 19 जून 2025 को हुआ। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर करते हुए लिखा कि हमारा दिल बहुत भरा हुआ है।

---विज्ञापन---

पहली बार दो साल पहले बनी थीं मां

एक्ट्रेस ने इससे पहले अगस्त, 2023 में पहले बेटे को जन्म दिया था। इलियाना ने अपने पहले बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा था। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को रिवील नहीं किया था, लेकिन कुछ दिन पहले एक्ट्रेस के बेबी बंप को देखकर कयास लगाया गया था कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं। अब फाइनली एक्ट्रेस ने खुद ही बेबी के जन्म की अनाउंसमेंट कर दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

इलियाना की इस खुशखबरी पर उनके फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दे रहे हैं। वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी इलियाना को मां बनने की बधाई दी। प्रियंका ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बधाई हो ब्यूटीपुल। वहीं एक्टर करणवीर शर्मा ने भी इलियाना की खुशी में खुश होते हुए उन्हें बधाई दी। बता दें 13 मई, 2023 को एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल डोलन से गुपचुप शादी की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिना खर्चा किए Twinkle-Akshay ने कैसे बुक किया ‘पूरा रेस्टोरेंट’, कपल के डेट का सच्चाई आई सामने

First published on: Jun 28, 2025 09:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola