अक्षय कुमार एक एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाने सिनेमाघरों में लौट आए हैं। मल्टीस्टार फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अक्षय के करियर की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है, जिसे भारत में 5000 स्क्रीनों पर एक साथ रिलीज किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को दो क्लाइमेक्स के साथ रिलीज किया गया है। दोनों वर्जन में से कौन से वाले में असली कातिल है इस बारे में आइए आपको बताते हैं। साथ ही आइए आपको बताते हैं कि 'हाउसफुल 5' को दो क्लाइमेंक्स के साथ क्यों रिलीज किया गया है।
डबल क्लाइमेक्स का मकसद क्या है?
'हाउसफुल 5' में डबल क्लाइमेक्स रखने ऐसी कोई खास वजह नहीं है। बल्कि मेकर्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि इसके पीछे की सिर्फ मुनाफा बढ़ाने की रणनीति है। मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शक दोनों वर्जन देखने के लिए थिएटर में दोबारा आएंगे। अक्षय और रितेश ने भी एक वीडियो में लोगों से फिल्म को दो बार देखने की अपील की है। बताया है कि दोनों वर्जन ही दर्शकों के लिए खास होने वाले हैं।
डबल एंडिंग का क्या है ट्विस्ट?
'हाउसफुल 5' एक अनोखे कांसेप्ट के साथ रिलीज किया गया है। फिल्म के दो वर्जन आए हैं, हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज किए गए हैं। ये वर्जन भाषा या फॉर्मेट में नहीं, बल्कि क्लाइमेक्स में अलग आए हैं। फिल्म की कहानी और शुरुआत दोनों वर्जन में एक जैसी ही दिखाई गई है लेकिन फिल्म एंडिग में 20 मिनट में दोनों की अलग-अलग है और फिल्म का मर्डरर भी अलग ही है।
कहानी में है मर्डर मिस्ट्री का मसाला
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक क्रूज शिप पर एक अरबपति (रंजीत) की हत्या से शुरुआत दिखाई गई है। उसने अपनी संपत्ति अपने उत्तराधिकारी जॉली को देने का ऐलान किया, लेकिन तभी उसकी हत्या हो जाती है। दिलचस्प बात यह है कि क्रूज पर तीन जॉली हैं, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन। उनकी गर्लफ्रेंड्स, जैकलीन, सोनम बाजवा और नरगिस भी हत्या की गुत्थी में फंसी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: ग्लैमर का तड़का, कॉमेडी का डोज, Housefull 5 को हिट बनाएंगे ये 5 कारण
कौन सा वर्जन देखना चाहिए?
फिल्म के दोनों क्लाइमेक्स में अलग-अलग हत्यारे दिखाए गए हैं। कुछ दर्शकों के मुताबिक, 5A वर्जन में ज्यादा क्लियर एंडिंग है जबकि 5B थोड़ा पेचीदा लेकिन रोमांचक है। प्रोडक्शन हाउस ने दर्शकों से दोनों वर्जन देखने की अपील की है ताकि वे हर एंगल से कहानी को समझ सकें।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.