Housefull 5 and Thug Life Box Office Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी 'हाउसफुल 5' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। छठे दिन भी मूवी की कमाई का ग्राफ गिरता दिखाई दिया। हालांकि मूवी ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। लेकिन बजट अभी तक पार नहीं कर पाई है। सिर्फ वीकेंड और पहले दिन ही मूवी ने अच्छी कमाई की है। वहीं दूसरी ओर कमल हासन की 'ठग लाइफ' का हाल भी बेहाल है। बॉक्स ऑफिस पर मूवी रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: Nikita Roy का ट्रेलर रिलीज, बाबा के काले सच से पर्दा उठाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, विलेन बन छाए परेश रावल
'हाउसफुल 5' की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने छठे दिन 8 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.78% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.24%, दोपहर के शो 15.42%, शाम के शो 14.60% और रात के शो 17.87% रहे। वहीं मूवी की अब तक की कमाई की बात करें तो मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 119.75 करोड़ का बिजनेस किया।
'ठग लाइफ' का कलेक्शन कितना?
वहीं दूसरी ओर कमल हासन की 'ठग लाइफ' तो अभी तक 50 करोड़ के आंकड़े को भी टच नहीं कर पाई है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन 1.25 करोड़ की कमाई की। वहीं इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 15.57% रही। सुबह के शो 13.54%, दोपहर के शो 16.43%, शाम के शो 14.68% और रात के शो 17.63% रहे। मूवी की अब तक की कमाई की बात करें तो मूवी का कलेक्शन 42.25 करोड़ हो गया है।
'हाउसफुल 5' में 20 स्टार्स शामिल
'हाउसफुल 5' को जहां लोगों ने पहले वीकेंड पर पसंद किया, वहीं अब लोग इसे देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। मूवी में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, सौंदर्या शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दूसरी ओर कमल हासन की 'ठग लाइफ' में त्रिशा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हमराज’ फिल्म से जुड़ी है सोनम की साजिश? राजा रघुवंशी केस में शॉकिंग खुलासा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.