Norman Jewison Passes Away: हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर नॉर्मन ज्विसन (Norman Jewison) का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। डायरेक्टर को ‘इन द हीट ऑफ द नाइट’ और ‘मूनस्ट्रक’ के लिए ऑस्कर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। निर्देशक के करीबी ने इस बात की जानकारी बीते दिन यानी सोमवार को दी। नॉर्मन ने अपने करियर में कई अलग-अलग क्षेत्रों जैसे रोमांस, कॉमेडी, संगीत और सामाजिक मुद्दों से निपटने वाली फिल्म में काम किया।
यह भी पढ़ें: जानी-मानी सिंगर ने अचानक दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री से आई दुखद खबर
ऑस्कर विनर रह चुके थे (Norman Jewison Passes Away)
बता दें कि नॉर्मन ज्विसन ने 97 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। खबरों के अनुसार निर्देशक का निधन बढ़ती उम्र के दौरान होने वाली लंबी बीमारी के कारण हुआ। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि मौत क्यों हुई। डायरेक्टर ने अपने बेहतरीन काम से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। नॉर्मन को एक बार नहीं बल्कि 3 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।
Norman Jewison
1926-2024We mourn the loss of our founder and visionary, Norman Jewison – national icon, brilliant storyteller, passionate humanitarian, steadfast mentor and friend, compassionate human, and a devoted husband and father. 1/5 pic.twitter.com/CSyeVJtWUI
— Canadian Film Centre (@cfccreates) January 22, 2024
कई बड़े स्टार्स के साथ कर चुके हैं काम (Norman Jewison Passes Away)
डायरेक्टर ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े और दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है। हॉलीवुड में नॉर्मन का नाम है, लोग उनके काम के दीवाने हैं। नॉर्मन ने हॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स स्टीव मैक्वीन (Steve McQueen), डेंज़ल वॉशिंगटन (Denzel Washington), सिडनी पोइरियर (Sidney Poitier) और पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस चेर (Cher) के साथ काम किया है।
It is with deep sadness that we acknowledge the passing of the legendary film director, and former TIFF board member, Norman Jewison. pic.twitter.com/zsGVcBU5Ri
— TIFF (@TIFF_NET) January 22, 2024
फैंस दे रहे नम आंखों से श्रद्धांजलि
डायरेक्टर नॉर्मन ज्विसन के निधन की खबर से फैंस बहुत दुखी हैं। जैसे ही नॉर्मन की मौत की खबर आई, इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डायरेक्टर के परिवार वाले तो दुखी हैं ही, साथ में फैंस भी गम में हैं। अब उनके चाहने वाले डायरेक्टर को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।