Gulshan Kumar Bhakti Song: बात भक्ति गानों की हो और गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) के गीतों की बात न हों, ऐसा हो ही नहीं सकता है. टी-सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार ने फिल्मी गानों के अलावा अपनी मधुर आवाज में कई शानदार भक्ति गीत गाए, जो आज भी सुने और पसंद किए जाते हैं. गुलशन कुमार द्वारा गाया हनुमान चालीसा आज भी लोगों की पहली पसंद है.
‘कैसेट किंग’ के नाम से मशहूर गुलशन कुमार ने माता रानी पर बहुत सारे भजन और गीत गाए हैं. आज हम आपको उनके एक बहुत ही प्यारे गीत के बारे में बता रहे हैं. ये गाना आज भी घर-मंदिरों में बताया जाता है. नवरात्री के मौके पर आप उनका ये मशहूर भक्ति गीत सुन सकते हैं.
गुलशन कुमार का भक्ति गीत
हम बात कर रहे हैं ‘मैं बालक तू माता शेरांवालिये’ (Main Balak Tu Mata Sheranwaliye) भक्ति गीत की, जिसे गुलशन कुमार ने साल 1991 में बनाया था. इस गीत के आर्टिस्ट गुलशन ही थे, लेकिन आवाज बाबला मेहता (Babla Mehta) ने दी थी. इसका म्यूजिक दिलीप सेन और समीर सेन ने तैयार किया था. गीत के बोल नक्श लयालपुरी ने लिखे थे. ये भजन आज भी काफी पसंद किया जाता है.
गुलशन कुमार के इस गाने को आप टी-सीरीज भक्ति सागर यूट्यूब चैनल पर देख सुन सकते हैं. गाने को अबतक 37 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसकी मधुर आवाज हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है.
भक्ति गानों से गुलशन कुमार को मिली खास पहचान
90 के दशक में गुलशन कुमार को भक्ति गीतों से खास पहचान मिली थी. उन्हें कैसेट की दुनिया का राजा भी कहा जाता था. उन्होंने कैसेट को सस्ते दामों में बेचना शुरू किया और धीरे-धीरे वो आम जनता के घर-घर पहुंचकर लोगों के दिलों में जगह बनाई. आज भले ही वो हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी मधुर आवाज आज भी दर्शकों की पहली पसंद है. उनके बेटे भूषण कुमार उनकी विरासत को बहुत ही शानदार तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं.