Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौहर खान ने रैंप वॉक करते हुए बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

गौहर खान ने प्रेग्नेंसी में रैंप वॉक कर फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Gauhar Khan Ramp Walk in Pregnancy: एक्ट्रेस गौहर खान ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में प्रेग्नेंसी में फुल कॉन्फिडेंस में रैंप वॉक की। वहीं एक्ट्रेस ने इस दौरान बड़े ही खूबसूरती से अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। सोशल मीडिया पर उनकी रैंप वॉक की वीडियो खूब वायरल हो रही है। वहीं उनके फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर फैंस ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में आते ही निया शर्मा किस पर भड़कीं? कंटेस्टेंट्स भी देखते रह गए मुंह

---विज्ञापन---

ऑडियंस का जीता दिल

गौहर की रैंप वॉक पर ऑडियंस में बैठे लोगों ने खूब तालियां बजाई। वीडियो में गौहर हरे रंग की डिजाइनर साड़ी पहनी है। एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ मिनिमल मैचिंग ज्वेलरी कैरी की। वहीं वो हाथों में गोल्डन कलर के बैंगल्स भी पहने नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस दौरान हाई हील्स में रैंप वॉक की, जो काबिल-ए-तारीफ थी।

---विज्ञापन---

क्या बोले यूजर्स?

सोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो खूब वायरल हो रही है। अब इस पर फैंस रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रेग्नेंसी में अच्छा कॉन्फीडेंस।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो हमारी फेवरेट लोला।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अच्छा है आप काम कर रही हो।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वाह लोला जी आपने कमाल कर दिया।’

---विज्ञापन---

वीडियो शेयर कर की थी प्रेग्नेंसी अनाउंस

बता दें एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने पति जैद दरबार के साथ क्यूट सी वीडियो शेयर कर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के दोस्तों ने कपल को बधाई दी थी। गौहर ने साल 2020 में जैद से शादी की थी। इसके बाद साल 2023 में कपल पहली बार बेटे के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम जेहान रखा। वहीं साल 2025 में एक्ट्रेस ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: पवन कल्याण बेटे को सीने से लगाए सिंगापुर से लौटे वापस, हैदराबाद एयरपोर्ट से वीडियो वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Apr 13, 2025 03:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola