Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में आते ही निया शर्मा किस पर भड़कीं? कंटेस्टेंट्स भी देखते रह गए मुंह

Nia Sharma in Laughter Chefs 2: 'लाफ्टर शेफ्स 2' में एंट्री करते ही निया शर्मा भड़क गईं। आइए आपको भी बताते हैं निया का गुस्सा किस पर फूटा? वहीं कंटेस्टेंट्स उनके आने से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

Nia Sharma in Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में टीवी के जाने-माने सेलेब्स कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं शो में पहले सीजन की कंटेस्टेंट निया शर्मा की एंट्री हो चुकी है। निया, मन्नारा चोपड़ा की जगह शो में नजर आएंगी। अब शो में आते ही निया ने सुदेश लहरी पर अपनी भड़ास निकाल दी। बाकी कंटेस्टेंट्स उनका मुंह देखते रह गए। आइए आपको भी बताते हैं आखिर क्या कुछ बोलीं निया शर्मा?

यह भी पढ़ें: पवन कल्याण बेटे को सीने से लगाए सिंगापुर से लौटे वापस, हैदराबाद एयरपोर्ट से वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

मेकर्स ने जारी किया प्रोमो

लाफ्टर शेफ्स 2 के मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है। इसमें निया की शो में एंट्री दिखाई गई है। प्रोमो में दिखाया एंट्री से पहले एक्ट्रेस की गरजती और बरसती आवाज सुनाई देती है। इसके बाद जैसे ही वो एंट्री करती हैं तो सब काफी खुश हो जाते हैं। कश्मीरा शाह और अंकिता लोखंडे खुशी से उन्हें गले लगा लेते हैं।

---विज्ञापन---

गुस्से में क्या बोलीं निया?

वहीं इसके बाद निया अपने कुकिंग पार्टनर सुदेश लहरी पर भड़क जाती हैं। वो कहती हैं कि आपने मेरे बिना शो क्यों किया? आपसे मना नहीं किया गया था, क्या आप बिक गए थे? इसके बाद बाकी कंटेस्टेंट्स भी उनका मुंह देखते रह जाते हैं। वहीं सुदेश लहरी इसके बाद जवाब में कहते हैं कि शो में सबसे ज्यादा मैंने ही तुम्हें मिस किया है। इसके बाद निया उनको गले लगा लेती हैं।

करण कुंद्रा की भी हो भी री-एंट्री

निया से पहले करण कुंद्रा भी शो में री-एंट्री कर चुके हैं। एल्विश यादव के पार्टनर अब्दू रोजिक को इमरजेंसी में शो छोड़ना पड़ा, जिसके बाद एल्विश के पार्टनर बनकर करण कुंद्रा ने शो में एंट्री की। फैंस पुराने कंटेस्टेंट्स को देखकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब मन्नारा की जगह निया ने ले ली है। दरअसल शो को एक्सटेंड कर दिया है जिसकी वजह से मन्नारा शो को टाइम नहीं दे पाएंगी। ये ही वजह है कि मन्नारा की जगह अब सुदेश लहरी के साथ निया शर्मा कुकिंग करती नजर आएंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का नया पोस्टर रिलीज, कपिल की शादी की कॉमेडी देख खुशी से झूमें फैंस

First published on: Apr 13, 2025 02:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola