---विज्ञापन---

रमजान के पाक महीने में एक्ट्रेस ने कराया बेटे का दीदार, क्यूटनेस देख फैन हुए लोग

Gauahar Khan Son Face Reveals: गौहर खान ने फाइनली 10 महीने बाद अपने बेटे जेहान का फेस दुनिया का सामने रिवील कर दिया है।

Gauhar Khan zaid darbar and zehaan
image credir: e24 Gauhar Khan zaid darbar and zehaan

Gauahar Khan Son Face Reveals: मॉडलिंग की दुनिया से बड़े और छोटे पर्दे पर अपने नाम का डंका बजाने वाली गौहर खान इन दिनों मक्का में उमराह कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने पति और बच्चों के साथ मक्का गई हुई हैं, जहां से उनके लगातार वीडियो सामने आ रहे है। अब जो उनका वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस ने आखिरकार अपने बेटे के चेहरे का दीदार दुनिया को करा दिया है।

10 महीने बाद दिखाया चेहरा

गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने फोटो के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। यह फोटो एक्ट्रेस के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि इसमें उनका बेटे का चेहरा साफ नजर आ रहा है। बेटे के जन्म के 10 महीने बाद गौहर ने उसके फेस रिवील किया है। फोटो में गौहर और जैद ने अपने बेटे ज़ेहान को गोद में उठाया हुआ है।

गौहर-जैद ने उठाया गोद

सामने आई तस्वीर में गौहर खान ने बुर्का पहन रखा है और उनके साथ उनके पति जैद दरबार भी सफेद रंग के कपड़ों में हैं। दोनों मक्का में खड़े है और अपने बेटे जेहान को गोद में पकड़े खड़े हैं। जेहान भी अपने पापा की तरह सफेद कलर की कपड़े में काफी क्यूट लग रहा है। जेहान के बाल भी अपने पापा की तरह और वो हसंते हुए सामने देख रहे हैं। एक्ट्रेस ने रमजान के पाक महीने में अपने बेटे का मक्का जैसी पवित्र जगह से पहली बार दुनिया को दिखाया है।

लोगों ने लुटाया प्यार 

जैसे ही गौहर खान ने जेहान का चेहरा दिखाते हुए वीडियो शेयर किया। वैसे ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जेहान के क्यूट फेस के दीवाने हो गए है, वो एक्ट्रेस की पोस्ट पर लगातार कॉमेंट कर उनके बेटे पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘मैम एकदम आपके जैसा लग रहा है…कितना क्यूट है।’ दूसरे यूजर ने जेहान को पापा जैसे बताते हुए कहा, ‘पापा जैसा लग रहा है।’ बुआ अनम दरबार ने कमेंट कर लिखा, ‘मा शा अल्लाह..अल्लाह नज़र से बचाई मेरे ज़हू को! मेरी जान मेरा सब कुछ!!’

यह भी पढ़ें: लॉकअप में रह चुकी ये हसीना बनने जा रही है दुल्हन! फेमस होने तक बॉयफ्रेंड को रखा था छुपाकर

First published on: Mar 21, 2024 06:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.