---विज्ञापन---

लॉकअप में रह चुकी ये हसीना बनने जा रही है दुल्हन! फेमस होने तक बॉयफ्रेंड को रखा था छुपाकर

Lock Upp Actress: कंगना के शो लॉकअप का हिस्सा रह चुकी 'कच्चा बादाम गर्ल' जल्द ही बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं।

Anjali Arora
इमेज क्रेडिट- ई24 अंजलि अरोड़ा

Lock Upp Actress: एक समय पर टिक-टॉक काफी पॉपुलर हुआ करता था। उसकी वजह से रातोंरात कई लोग स्टार बन गए थे, उन्हीं में से एक हसीना की आज हम बात करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादामा’ गाना एक टाइम पर खूब वायरल हुआ था, हर किसी ने इस गाने पर रील बनाई थी। मगर एक लड़की की रील इतनी ज्यादा देखी गई थी, कि आज भी लोग उसे ‘कच्चा बादामा गर्ल’ के नाम से जानते हैं। आज वो हसीना सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई है और जल्द ही अब शादी के बंधन में भी बंधने की तैयारी कर रही है।

अंजलि अरोड़ा जल्द बनेंगी दुल्हन?

जी हां, हम बात कर रहे है सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की। अंजलि के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं और इस वजह से ही उनकी वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो जाती है। इस बीच अंजलि को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही सात-फेरे लेने की प्लॉनिंग कर रही हैं। इस बात का अंदाजा उनके लेटेस्ट बयान के बाद लगाया जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर पहली बार खुलकर बात की है।

बॉयफ्रेंड को बताया शादी मटेरियल 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora Boyfriend) ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसवाल से जुडे़ हर सवाल का जवाब दिया। अंजलि और उनके पार्टनर को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है और दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आकाश एक दम वैसे ही हैं.. जैसा पार्टनर उनको चाहिए था। इतना ही नहीं अपने बॉयफ्रेंड की तारीफ में कसीदें पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि आकाश बेहद अच्छे इंसान है। हर लड़की को जैसा लड़का चाहिए होता है, वो बिल्कुल ही वैसे ही हैं।

8 साल का रिश्ता सबसे छुपाया 

अंजलि अरोड़ा ने इस दौरान आकाश संसवाल से अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वो दोनों एक-दूसरे से कॉलेज में मिले थे, तब से वो आजतक रिलेशनशिप में है। वो दोनों पिछले 8 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और संयोग रहा तो जल्द ही शादी भी कर लेंगे। शादी पर बात करते हुए अंजलि ने बताया कि वो गुरुद्वारे और हिन्दू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगी। भले ही आज ‘लॉकअप’ फेम अंजलि अपने बॉयफ्रेंड को लेकर खुलकर बात कर रही हैं। मगर फेमस होने से पहले अंजलि ने कभी अपने बॉयफ्रेंड से दुनिया को नहीं मिलवाया था। इतना ही नहीं जब वो कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ का हिस्सा भी बनी थी। तब तक आकाश के बारे में कोई नहीं जानता था। मगर अब वो हर जगह आकाश को अपने साथ ही लेकर जाती हैं और फैंस को उनकी जोड़ी भी बहुत अच्छी लगती है।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड संग Kedarnath पहुंची ‘कच्चा बादाम’ गर्ल Anjali Arora

First published on: Mar 21, 2024 04:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.