Sunday, 27 October, 2024

---विज्ञापन---

Diwali 2024: आलिया से अनुष्का तक, दिवाली पार्टी में इन हसीनाओं के लहंगा लुक्स करें ट्राई

Bollywood Actresses Diwali Lehenga Looks: अगर आप भी दिवाली पार्टी पर लहंगा पहनने का मन बना रही हैं तो हम आपके लिए बॉलीवुड की हसीनाओं के लहंगा लुक्स लेकर आए हैं।

Bollywood Actresses Diwali Lehenga Looks: दिवाली आने में बहुत ही कम समय बचा है। अगर आप भी दिवाली पार्टी के लिए लहंगा लुक ट्राई करने का सोच रहे हैं तो हम आपके लिए बॉलीवुड सेलेब्स के कुछ लहंगा लुक्स लेकर आए हैं। आलिया भट्ट से अनुष्का शर्मा तक के ये लुक्स आपकी दिवाली पार्टी में चार चांद लगा देंगे। इन आउटफिट्स में आप इतनी खूबसूरत दिखेंगी कि किसी की नजर आप से हट ही नहीं पाएगी। आइए आपको भी सेलेब्स के इन लहंगा लुक्स के बारे में बताते हैं।

आलिया भट्ट

आलिया का ये पिंक लहंगा आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। दिवाली पार्टी में ये लहंगा आपको ग्लैमरस लुक देगा। हेयर स्टाइल की बात करें तो इस लुक पर आप एक सिंपल हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं। कानों में झुमके और हाथों में बैंगल्स पहन आपका ये लुक कंप्लीट हो जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका का ये फ्लोरल लहंगा भी दिवाली पार्टी के लिए बेस्ट है। इसे आप ओपन हेयर के साथ कैरी कर सकती हैं। वहीं गले में चोकर नेकलेस और हाथों में बैंगल्स पहन ये लुक कम्पलीट हो जाएगा। इस लुक पर आप सिंपल इयररिंग्स पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Dil-Luminati Tour: दिल्ली पर छाए Diljit Dosanjh, पहले कॉन्सर्ट में दिखा देशप्रेम; दूसरे दिन की तैयारी में फैंस

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे का ये ग्रीन लहंगा लुक भी काफी क्लासी है। पार्टी में अगर आप ये लुक रिक्रिएट करेंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करता नहीं थकेगा। इसे आप ओपन हेयर और मांग टीका के साथ कैरी कर सकती हैं। वहीं अगर आप कोई ज्वेलरी नहीं पहनेंगी तो भी आप बेहद ग्लैमरस लगेंगी।

खुशी कपूर

अगर आप कुछ अलग की तलाश में हैं तो ये लहंगा आपके लिए परफेक्ट है। इसमें आपकी दिवाली पार्टी शानदार हो जाएगी। इस लुक को पूरा करने के लिए ओपन हेयर कैरी करें। वहीं कानों में लाइट झुमके पहनने के बाद ये लुक कम्पलीट हो जाएगा।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का का ये मल्टी कलर लहंगा भी दिवाली के लिए अच्छी चॉइस है। इसे आप पार्टी के साथ-साथ दिवाली पूजा पर भी पहन सकती हैं। गले में चोकर नेकलेस, हाथों में बंगल्स और कानों में झुमके पहन इस लुक को कैरी करें। वहीं हेयर स्टाइल की बात करें तो आप इस लुक पर पोनीटेल बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: अबू जानी-संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में सितारों ने बिखेरा जलवा, देखें फोटोज

First published on: Oct 27, 2024 01:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.