Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

‘रजिया सुल्तान’ फेम दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग का निधन, अपने ही घर पर पाए गए मृत

M M Baig Passes Away: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर एम एम बेग का निधन हो गया. वो अपने घर में मृत पाए गए. पुलिस ने उनके निधन को लेकर जानकारी दी है.

Filmmakers M M Baig Passes Away: फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर एम एम बेग ने 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने फिल्म ‘रजिया सुल्तान’ जैसी फिल्मों में काम किया था. उनकी बेटी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी खूब नाम कमाया है. बताया जा रहा है कि एम एम बेग अपने घर पर मृत पाए गए. ये जानकारी उनके पब्लिसिस्ट हनीफ जवेरी ने शेयर की है.

घर पर मिले मृत

हनीफ जवेरी ने PTI को बताया कि, एम एम बेग काफी समय से बीमार थे. वो वह चार-पांच दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे, इसलिए पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने दरवाजा खोला और बेग साहब की डेड बॉडी मिली. उनकी बेटी को इसके बारे में बताया. फिल्ममेकर की बॉडी को सुबह करीब 1:30 या 2:00 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल लेकर गए. वो एक प्यार करने वाले इंसान थे. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.’

---विज्ञापन---

एम एम बेग का फिल्मी करियर

बता दें कि एमएम बेग अपने समय के मशहूर फिल्ममेकर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत जे.ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन के असिस्टेंट के तौर पर की. उन्होंने गोविंदा की ‘आदमी खिलौना है’, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, और ‘कर्ज चुकाना है’ के अलावा अनिल कपूर स्टारर ‘काला बाजार’ और ‘किशन कन्हैया’ जैसी फिल्मों में काम किया था. डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की ‘मासूम गवाह’ बनाई थी, लेकिन ये अभी तक रिलीज हुई है. उन्होंने शिल्पा शिरोडकर की ‘छोटी बहू’ भी डायरेक्ट की थी.

बेटी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कमाया नाम

खुद की पहचान के अलावा एम एम बेग अपनी बेटी शाहिंदा बेग को वजह से भी जाने गए. शाहिंदा बेग ने 80 के दशक में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शानदार फिल्में की थीं. उन्हें बेबी गुड्डू के तौर पर पहचान मिली. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘आखिर क्यों?’, ‘नगीना’, ‘प्यार किया है प्यार करेंगे’, और ‘औलाद’ में शानदार काम किया है.

First published on: Feb 19, 2026 08:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.