Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन थीं मशहूर एक्ट्रेस B. Saroja Devi? जिनका बेंगलुरु में हुआ निधन; 200 फिल्मों में कर चुकी थीं काम

B. Saroja Devi Passed Away: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से भारतीय सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।

---विज्ञापन---

B. Saroja Devi Passed Away: बॉलीवुड से साउथ फिल्मों तक छाने वालीं मशहूर एक्ट्रेस सरोजा देवी का निधन हो गया है। भारतीय सिनेमा में उनके जाने से शोक की लहर है। एक्ट्रेस ने 87 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली है। वो अपने शानदार अभिनय की छाप 200 फिल्मों में छोड़कर चली गई हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर से उनके फैंस काफी दुखी हैं। वहीं हिंदी सिनेमा में भी दिग्गज एक्टर सुनील दत्त और शम्मी कपूर के साथ काम करके ऑडियंस के दिल में जगह बना चुकी थीं।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 2 मिनट की सबसे विवादित मूवी, बड़ी कास्ट के बाद भी नहीं मिली पहचान; सिर्फ OTT पर रह गई छुपी

---विज्ञापन---

इस गाने से बटोरी थी सुर्खियां

बी सरोजा देवी के जाने से साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी शोक की लहर है। ‘तेरी प्यारी प्यारी सूरत को किसी की नजर ना लगे’ गाने से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस भले ही इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी फिल्में और उनकी यादें उनके फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार सरोजा देवी का बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

---विज्ञापन---

साउथ के साथ-साथ हिंदी जगत में बनाई पहचान

मशहूर एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में की थी। साल 1955 में उन्होंने ‘महाकवि कालीदास’ मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं अपने अभिनय के लिए उन्हें 1969 में पद्म श्री और 1992 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें कन्नड़ मूवी ‘नादोदी मन्नान’, तमिल मूवी ‘कर्पूरारासी’ और तेलुगु मूवी ‘पांडुरंगा महात्म्य’ के लिए जाना जाता है। तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में उन्होंने 200 फिल्में दी थीं।

इन दिग्गज सितारों के साथ किया काम

हिंदी सिनेमा में भी वो कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुकी थीं। उन्होंने सुनील दत्त स्टारर बेटी-बेटा में अपने किरदार से लोगों का ध्यान खींचा था। वहीं इसके साथ-साथ राजेंद्र कुमार के साथ ‘ससुराल’ और पृथ्वीराज कपूर और शम्मी कपूर के साथ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में काम किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फिल्म सेट पर हादसा, मशहूर स्टंटमैन की गई जान; तमिल स्टार विशाल का इमोशनल ट्रिब्यूट वायरल

First published on: Jul 14, 2025 11:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola