Esha Deol Bharat Takhtani Love Story: ईशा देओल (Esha Deol) और भारत तख्तानी (Bharat Takhtani) को लेकर खबर आ रही है कि उनकी 12 साल पुरानी शादी टूटने वाली है। इस न्यूज़ के आते ही सभी धर्मेंद्र (Dharmendra) और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) के बड़ी बेटी को लेकर फिक्रमंद हो गए हैं। हालांकि अभी इस कपल ने अपनी ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है जिससे ये साबित हो कि वो तलाक ले रहे हैं। आज बेशक इनके बीच कुछ ठीक न लेकिन कभी दोनों के प्यार के चर्चे गॉसिप के गलियारों में सरेआम थे। चलिए जानते हैं कि इनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई।
यह भी पढ़ें: ईशा देओल और भरत तख्लानी के बीच दरार की वजह आई सामने
पति भरत से अलग रहने लगी हैं ईशा (Esha Deol Bharat Takhtani Love Story)
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी की लाइफ तूफान आया हुआ है। बज है कि ईशा और भरत की 12 साल पुरानी शादी टूटने वाली है। हालांकि अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक मोहर नहीं लगी है। लेकिन गॉसिप के गलियारों में खबर आ रही है कि ईशा अपने पति भरत तख्तानी से अलग रहने लगी हैं।
![Esha Deol Bharat Takhtani](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/01/Esha-Deol-2.jpg?w=696)
इमेज क्रेडिट: गूगल
इस अलगाव का कारण भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है। भले ही इस खबर की पुष्टि नहीं हुई हो लेकिन वायरल तो हो ही गई है।
कैसे हुई उनके प्यार की शुरुआत?
अब भले ही इस कपल की लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री हो गई हो, लेकिन दोनों के प्यार की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल भरत ईशा को स्कुल के दिनों में ही दिल दे बैठे थे।
हालांकि दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन 13 साल की उम्र में एक स्कूल कॉम्पिटिशन में इन दोनों की पहली मुलाकात हुई।
![Esha Deol Bharat Takhtani](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/01/Esha-Deol-3.jpg?w=696)
इमेज क्रेडिट: गूगल
पहली ही नजर में भरत ईशा पर दिल हार बैठे थे। इस बात का खुलासा खुद भरत ने एक इंटरव्यू में किया था की ईशा उनके बचपन का प्यार रहा है।
![Esha Deol Bharat Takhtani](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/01/Esha-Deol-2-1.jpg?w=696)
इमेज क्रेडिट: गूगल
भरत को मारा था थप्पड़
जहां भरत का दिल ईशा के लिए धड़क रहा था, वहीं ईशा इस बात से अंजान थी। एक बार प्यार में पड़े भरत ने ईशा का हाथ पकड़ लिया तो एक्ट्रेस को कुछ अजीब लगा और उन्होंने गुस्से में आकर भरत को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद ईशा ने भरत से बात करना बंद कर दिया था।
![Esha Deol Bharat Takhtani](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/01/Esha-Deol-1-1.jpg?w=696)
इमेज क्रेडिट: गूगल
इसके बाद दोनों 10 सालों तक एक दूसरे से नहीं मिले थे। लेकिन जब 10 साल बाद दोनों की मुलाकात हुई तो प्यार की भी शुरुआत हो गई।
कब हुई शादी? (Esha Deol Bharat Takhtani Love Story)
दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और फिर वो समय आ गया जब दोनों ने शादी का मन बना लिया। ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी कर ली। उनका ये रिश्ता बहुत ही अच्छा चल रहा था और ये कपल दो बेटियों के पेरेंट्स भी बने। लेकिन फिर अचानक से दोनों के तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया।
![Esha Deol Bharat Takhtani](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/01/Esha-Deol-4.jpg?w=696)
इमेज क्रेडिट: गूगल
दरअसल इस बात का खुलासा एक सोशल मीडिया हैंडल पर हुआ था, जिसमें एक यूजर ने दावा किया था कि उन्होंने भरत को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ देखा था। आपको बता दें कि अभी तक इस बात की पूरी जानकारी नहीं है कि वो कौन थी।