---विज्ञापन---

ईशा देओल ही नहीं इन हसीनाओं को भी मिला पति से धोखा, बाहरवाली के चक्कर में हुआ तलाक

Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce: ईशा देओल को पति भरत तख्तानी ने धोखा दिया है। उनके अलावा भी कई हसीनाएं है जिन्हें उनके पति ने धोखा दिया है।

Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce
Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce

Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने अपने पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से तलाक लेने का ऐलान कर लिया है। 11 साल की शादी के बाद अब कपल अलग हो रहा है और ये खबरें इनके परिवार के साथ-साथ हर किसी के लिए काफी शॉकिंग है। इनके प्यार भरे रिश्ते के टूटने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है। सालों पहले ऐसा ही धोखा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को भी मिला था। ईशा-करिश्मा से पहले भी कई एक्ट्रेसेस है जिन्हें अपने शादी में पति से धोखा मिला है।

ईशा देओल (Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce)

ईशा देओल के तलाक की खबरें इस समय हर तरह सुर्खियों में छाई हुई है और इंडस्ट्री के मोस्ट एडोरेबल कपल के बीच अचानक ऐसा क्या हुआ है जिसके बाद इन्होंने इतना बड़ा फैसला ले लिया है। खबरें है कि बैंगलोर की रहने वाली एक लड़की से भरत की नजदीकियां कुछ ज्यादा बढ़ गई हैं और इसी चलते उनका अपनी वाइफ से रिश्ता टूट गया है। वैसे ईशा की तरह कई हसीनाएं है जिन्हें उनके पतियों ने चीट किया है।

करिश्मा कपूर

 

कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर के परिवार ने उनकी शादी दिल्ली के सबसे पॉपुलर बिजनेसमैन संजय कपूर से कराई थी। मगर जितनी कामयाबी एक्ट्रेस ने अपने करियर में हासिल की थी, शादी के बाद अपनी निजी जिंदगी में उतने ही दुख झेले थे। जब करिश्मा को अपने पति के आशिक मिजाज के बारे में पता चला, तो एक्ट्रेस की शादी टूट गई। करिश्मा और संजय के दो बच्चे है और तलाक के बाद वो दोनों ही अपनी मां के साथ रहते हैं।

अमृता सिंह

हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री अमृता सिंह ने खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान से लव मैरिज की थी। दो धर्मों के बीच की दीवार लांघकर अमृता ने सैफ से गुपचुप शादी रचाई थी। अमृता और सैफ के बीच सबकुछ ठीक था और इनके दो बच्चे भी हुए सारा और इब्राहिम। मगर शादी और दोनों बच्चों के जन्म के बाद सैफ का विदेशी मॉडल रोजा के साथ अफेयर शुरु हो गया था। बस यही से इनके रिश्ते में दरार आ गई और फिर दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया।

संगीता बिजलानी

 

90 के दशक की हसीना संगीता बिजलानी की नाम भी इस लिस्ट में शुमार है, जिन्हें ज्यादातर लोग सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर जानते हैं। संगीता ने सलमान से शादी के सपने तो जरूर सजाए थे, मगर उन्होंने इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन संग अपना घर बसाया। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही संगीता बिजलानी को क्रिकेटर ने उन्हें धोखा दे दिया। फिर उन दोनों का तलाक हो गया।

पूनम ढिल्लों

अपने दौर की मशहूर हसीना पूनम ढिल्लों को भी शादी में धोखा मिला है। एक्ट्रेस के पति अशोक थकेरिया के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से ही उन दोनों का तलाक हुआ था। पूनम को जब अशोक की बाहर अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने भी उन्हें चिढ़ाने के लिए एक्ट्रेस ने भी शादीशुदा होते हुए अफेयर चलाया था। हालांकि अशोक से तलाक लेने के बाद पूनम ने दोबारा कभी शादी नहीं की।

यह भी पढ़ें: अभिषेक नहीं खोल पा रहे आंखें… Bigg Boss फेम ‘फुकरा इंसान’ के फैंस की बढ़ी टेंशन

शाहीन बानो

सायरा बानो की भतीजी शाहीन बानो भी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस ने सुमीत सहगल से शादी की थी, लेकिन एक्ट्रेस को उनके पति सुमित से धोखा मिला। पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह अभिनेत्री ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था।

First published on: Feb 09, 2024 05:05 PM